डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल करनेवाले शख्स की गिरफ्तारी पर रश्मिका मंदाना ने जताया पुलिस का आभार, लिखा स्पेशल नोट

श्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली पुलिस का शुक्रिया किया है. रश्मिका ने एक नोट शेयर किया है, जहां उन्होंने लिखा है कि इस केस के आरोपियों को पकड़ने के लिए मैं दिल्ली पुलिस का बहुत धन्यवाद करती हूं.

Rashmika Mandanna Deepfake Video Case Update : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो बनानेवाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि बीते साल एक्ट्रेस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करायी थी. वहीं, अब दिल्ली पुलिस की इस कामयाबी पर रश्मिका मंदाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रश्मिका मंदाना ने दिल्ली पुलिस काे कहा शुक्रिया

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली पुलिस शुक्रिया किया है. रश्मिका ने एक नोट शेयर किया है, जहां उन्होंने लिखा है कि इस केस के आरोपियों को पकड़ने के लिए मैं दिल्ली पुलिस का बहुत धन्यवाद करती हूं. मैं उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जो इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ दिया और मेरी मदद की.

Also Read: Rashmika Mandana Deepfake Video Case: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वारल हुआ था वीडियो

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने उनका डीपफेक वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस का आभार जताया है. पुलिस ने अभिनेत्री के डीपफेक वीडियो के सिलसिले में आंध्र प्रदेश से एक बी-टेक स्नातक को गिरफ्तार किया था. मंदाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था.

आंध्र प्रदेश के गुंटूर का रहनेवाला है आरोपी

आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले 23 वर्षीय ईमानी नवीन के रूप में हुई, जिसने ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जारा पटेल के वीडियो पर कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग कर मंदाना का चेहरा लगाया था.

Also Read: Deepfake Explained: क्या होता है डीपफेक, कैसे बचें इससे और फेक वीडियो की कहां करें शिकायत?

एक्स पर क्या लिखा एक्ट्रेस ने?

रश्मिका ने ‘एक्स’ पर दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध इकाई को टैग करते हुए यह पोस्ट लिखा. सत्ताइस वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा, डीसीपी आईएफएसओ (इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) का हार्दिक आभार. आरोपी को पकड़ने के लिए धन्यवाद. अपना प्यार, समर्थन देने और मेरा बचाव करने के लिए वास्तव में सभी की आभारी महसूस कर रही हूं.

आरोपी ने क्यों बनाया था रश्मिका का वीडियो

मंदाना ने अपने पोस्ट में कहा, लड़कियों और लड़कों अगर आपकी सहमति के बिना कहीं भी आपकी तस्वीर का उपयोग होता है या फिर उससे छेड़छाड़ की जाती है तो यह बिल्कुल गलत है. उम्मीद करती हूं कि यह याद दिलाएगा कि आप ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं, जो आपका समर्थन करेंगे हैं और कार्रवाई करेंगे. एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए यह वीडियो बनाया था.

Also Read: Deepfake वीडियो क्या होता है? कैसे बनता है? क्या हैं इसके खतरे? Also Read: सचिन और सारा तेंदुलकर से पहले ये सेलिब्रिटीज हो चुके हैं डीपफेक का शिकार, लंबी है लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >