PM Kisan की 23वीं किस्त नहीं आई? जानिए ₹2,000 पाने के लिए अब क्या करें

PM-Kisan की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं लेकिन खाते में ₹2,000 नहीं पहुंचे? घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ जरूरी जानकारियां और आसान तरीके अपनाकर आप पता लगा सकते हैं कि भुगतान क्यों रुका है और इसे जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए आगे क्या करना होगा.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित तारकेश्वर से इस किस्त को जारी किया. इसके तहत देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ₹2,000 की राशि सीधे भेजी गई है.

हालांकि, किस्त जारी होने के बाद अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं. सबसे आम कारणों में e-KYC का अधूरा होना, भूमि रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन न होना, या फिर आवेदन में बैंक खाते और पर्सनल डिटेल्स से जुड़ी गलतियां शामिल हैं. ऐसे में इन विवरणों को जल्द से जल्द जांचना और अपडेट करना जरूरी है.

PM-Kisan की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

PM-Kisan वेबसाइट पर किस्त का स्टेटस चेक करें

  • सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘Know Your Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना आधार नंबर, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और ‘Get Status’ पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी कि किस्त आपके खाते में भेजी गई है या नहीं, पैसे ट्रांसफर होने की तारीख क्या है और आपका बेनेफिशियरी स्टेटस क्या है.

PM-Kisan मोबाइल ऐप यूज करें

  • सबसे पहले Google Play Store से PM-KISAN ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
  • ऐप खोलें और ‘Beneficiary Status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद आपके सामने सभी किस्तों की जानकारी आ जाएगी. यहां आप देख सकते हैं कि पिछली किस्तें आपके खाते में कब आई थीं और 23वीं किस्त का पैसा आया है या नहीं.

PM-Kisan की किस्त नहीं मिली तो क्या करें? 

अगर आपको PM-Kisan योजना से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी आ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले PM-Kisan हेल्पलाइन 1800-180-1551 (टोल-फ्री) या 155261 पर कॉल करें. वहां से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि आपकी आवेदन प्रक्रिया में क्या समस्या है और उसका समाधान कैसे किया जा सकता है.

इसके अलावा, आप अपने नजदीकी CSC (Common Service Centre) पर भी जा सकते हैं. वहां e-KYC, आवेदन की स्थिति (Application Status) और अन्य अपडेट्स से जुड़ी मदद आसानी से मिल जाती है. यदि इसके बावजूद आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप CPGRAMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के लिए ₹50 का शुल्क देना होता है.

यह भी पढ़ें: PM Kisan की 23वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में पहुंचे ₹2,000; ऐसे करें तुरंत स्टेटस चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >