दोस्तों के साथ पार्टी या ट्रिप का खर्च बांटना हुआ आसान, Paytm का नया फीचर रखेगा पूरे ग्रुप का हिसाब

Paytm ने Split Bills नाम का नया फीचर शुरू किया है. इसकी मदद से पार्टी, ट्रिप, डिनर या दोस्तों के साथ किए गए खर्च का पूरा हिसाब एक ही जगह रखा जा सकता है.

दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप पर जाना हो, बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करनी हो, मूवी देखने का प्लान हो या फिर बाहर डिनर करने जाना हो, खर्चा बांटने के समय अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है. किसने कितना पैसा दिया, किसके हिस्से में कितना आता है और किसे अभी पैसे देने हैं, इसका हिसाब रखना आसान नहीं होता. ऐसे में कई लोग अलग-अलग चैट या दूसरे ऐप्स का सहारा लेते हैं. इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए Paytm ने Split Bills नाम का नया फीचर लॉन्च किया है. आइए इसके बारे में डिटेल में  जानते हैं.

एक ही जगह रखें पूरे ग्रुप के खर्च का हिसाब

इस नए फीचर की मदद से दोस्त एक ग्रुप बना सकते हैं और उसमें सभी शेयर खर्च एक ही जगह जोड़ सकते हैं. बिल को सभी लोगों में बराबर-बराबर बांटा जा सकता है. जरूरत पड़ने पर आप यह भी तय कर सकते हैं कि किसे कितने पैसे देने हैं. चाहे सभी लोग बराबर पैसे दें या हर इंसान अपनी हिस्सेदारी के हिसाब से पेमेंट करे.

इतना ही नहीं, ग्रुप का पूरा खर्च भी एक नजर में दिख जाएगा. कौन कितना खर्च कर चुका है, किसे कितने पैसे देने हैं, कौन-सा पेमेंट अभी बाकी है और हाल ही में क्या-क्या ट्रांजैक्शन हुए हैं, इसकी पूरी डिटेल्स एक ही जगह मिल जाएगी.

Split Bills फीचर में मिलते हैं ये काम के ऑप्शन

अब आप Paytm ऐप से किसी को भी पेमेंट रिमाइंडर भेज सकते हैं. जिसे पैसे चुकाने हैं, वह Paytm UPI के जरिए तुरंत पेमेंट कर सकता है. अच्छी बात यह है कि पेमेंट की सारी डिटेल पहले से भरी हुई मिलेगी, जिससे बार-बार डिटेल्स फील करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: OTP के लिए अब बच्चों को नहीं करना होगा इंतजार, Paytm के नये फीचर से आसान होगा UPI पेमेंट

अगर किसी ने Paytm के बाहर, जैसे किसी दूसरे UPI ऐप, कैश या कार्ड से पेमेंट कर दी है, तो उसे भी ऐप में 'Paid' मार्क किया जा सकता है. इससे खर्चों का पूरा रिकॉर्ड एक ही जगह अपडेट रहता है. इतना ही नहीं, यूजर्स कैश, कार्ड, दूसरे UPI ऐप या किसी भी अन्य तरीके से किए गए खर्च को भी आसानी से जोड़ सकते हैं.

Split Bills फीचर कैसे यूज करें?

  • सबसे पहले Paytm ऐप खोलें और Pay Anyone ऑप्शन पर टैप करें.
  • अब Split Bills फीचर को चुनें.
  • नया ग्रुप बनाएं या पहले से मौजूद किसी ग्रुप को चुन लें.
  • ग्रुप में लोगों को जोड़ें, ग्रुप का नाम दें और उसका टाइप सिलेक्ट करें.
  • इसके बाद Add Expense पर टैप करें और जितने पैसे खर्च हुए हैं, वो लिखें.
  • अब बताएं कि पेमेंट किसने की है और बिल को कैसे बांटना है. आप इसे बराबर हिस्सों, तय रकम, शेयर या परसेंटेज के हिसाब से बांट सकते हैं.
  • आखिर में आप देख सकते हैं कि किस पर कितना पैसा बाकी है, जरूरत पड़ने पर पेमेंट रिमाइंडर भेज सकते हैं और Paytm UPI से पेमेंट लेकर हिसाब पूरा कर सकते हैं. अगर किसी ने किसी दूसरे तरीके से पैसे दे दिए हैं, तो उसे Paid मार्क करके रिकॉर्ड भी अपडेट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट भी होगा डिजिटल पेमेंट, जानिए NPCI का नया ऑफलाइन UPI प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >