OYO ने बदली चेक-इन पॉलिसी, अविवाहित जोड़ों के लिए NO ENTRY

OYO ने अपने पार्टनर होटलों को लोकल सोशल सेंसिटिविटी के आधार पर कपल्स की बुकिंग को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार दिया है.

OYO New Rules: ओयो ने नये साल में एक नये चेक-इन पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत अविवाहित जोड़ों को होटल में चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी. इस नीति की शुरुआत मेरठ से की गई है. अब, सभी कपल्स को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का लीगल प्रमाण पेश करना होगा, जिसमें ऑनलाइन की गई बुकिंग भी शामिल है. ओयो ने अपने पार्टनर होटलों को लोकल सोशल सेंसिटिविटी के आधार पर कपल्स की बुकिंग को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार दिया है.

क्यों हुआ ऐसा?

ओयो ने मेरठ में अपनी नयी चेक-इन नीति को तुरंत प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है, जिसमें अविवाहित जोड़ों को होटल में चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी. इस नीति में बदलाव के बारे में फीडबैक प्राप्त हुआ था, विशेषकर मेरठ में सिविल सोसाइटी ग्रुप से, जिन्होंने इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की थी. इसके अलावा, अन्य शहरों के लोगों ने भी अविवाहित जोड़ों को ओयो होटलों में चेक-इन करने की अनुमति न देने के लिए याचिका दायर की थी, जिससे यह नीति अन्य शहरों में भी लागू हो सकती है.

ओयो ने कही यह बात

ओयो के उत्तर भारत के रीजनल हेड, पावस शर्मा ने बताया कि कंपनी सुरक्षित और जिम्मेदार हॉस्पिटैलिटी को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि ओयो व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करता है, लेकिन सूक्ष्म बाजारों में कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज समूहों के साथ काम करने की जिम्मेदारी भी स्वीकार करता है. कंपनी ने यह भी कहा कि यह नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा समय-समय पर की जाएगी. ओयो का उद्देश्य अपने प्रोग्राम के माध्यम से परिवारों, छात्रों, व्यवसायियों, धार्मिक और एकल यात्रियों के लिए सुरक्षित अनुभव प्रदान करना है, साथ ही ग्राहकों का विश्वास और वफादारी बढ़ाना है. इसके अलावा, ओयो ने अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले होटलों को ब्लैकलिस्ट करने और अनधिकृत होटलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है.

Hotel Rules For Unmarried Couples: OYO होटल में ठहरने के लिए अनमैरिड कपल्स के अधिकार क्या है? यहां जानें नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >