₹46,000 में मिलेगा 200MP कैमरा वाला Oppo Reno 15 Pro? भारत आ रहा गेमर्स और व्लॉगर्स का नया हथियार

Oppo Reno 15 Pro की भारत में लॉन्चिंग जल्द. 200MP कैमरा, Dimensity 8450 चिपसेट और 5270mAh बैटरी के साथ मिलेंगी कई खूबियां. जानिए

भारत में टेक प्रेमियों की नजरें अब ओप्पो के नये फ्लैगशिप Oppo Reno 15 Pro पर टिकी हैं. चीन में लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन अपने कैमरा और परफॉर्मेंस फीचर्स को लेकर पहले ही चर्चा में है. अब भारतीय बाजार में इसकी एंट्री को लेकर उत्साह चरम पर है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या हो सकता है खास-

दमदार परफॉर्मेंस और लंबी उम्र

ओप्पोरेनो 15 प्रो को नया Dimensity 8450 चिपसेट और ColorOS 16 का साथ मिला है. कंपनी का दावा है कि यह फोन छह साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम रहेगा.गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, इसमें सुपर फ्रेम रेट और सुपर HDR सपोर्ट के साथ ही हीट कंट्रोल के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है.

कैमरा: क्रिएटर्स के लिए खास तोहफा

इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है. साथ ही 50MP फ्रंट कैमरा वाइड-एंगल स्टेबलाइजेशन के साथ आता है. डुअल-साइड स्टेबलाइजेशन और AI लाइव-स्ट्रीमिंग फीचर इसे व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं. लाइव शोकेस या व्लॉगिंग के दौरान यह फोन प्रोफेशनल क्वाॅलिटी देने का वादा करता है.

डिजाइन और डिस्प्ले: स्टाइलिश स्टारलाइट बो फिनिश

रेनो 15 प्रो का डिजाइन भी उतना ही खास है. इसका Starlight Bow 3D शिमर बैक पैनल और अल्ट्रा-नैरो फ्लैट डिस्प्ले इसे प्रीमियम लुक देता है. फोन में हाई-ब्राइटनेस ग्लास और मैट मेटल फ्रेम है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है. साथ ही IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है.

बैटरी और चार्जिंग: लंबी स्ट्रीमिंग का भरोसा

इस स्मार्टफोन में लगभग 5270mAh बैटरी दी गई है, जो 80W सुपर फ्लैश चार्ज और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि इसमें नया Live Stream Bypass Power Supply फीचर है, जिससे बैटरी पर लोड कम होता है और लंबे समय तक स्ट्रीमिंग बिना ओवरहीटिंग के संभव होती है.

Oppo Reno 15 Pro: भारत लॉन्च और कीमत

चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 3,699 (लगभग ₹46,000) रखी गई थी. भारत में भी इसी रेंज में लॉन्च होने की उम्मीद है. ओप्पो इसे क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए एक प्रीमियम विकल्प के रूप में पेश करने जा रहा है, जो iPhone और Samsung जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर देगा.

Flipkart Buy Buy Sale: हजारों रुपये सस्ता हुआ Oppo का दमदार फोन, मिलता है 6000mAh की बैटरी और सॉलिड कैमरा

Oppo ने लॉन्च किया 6,500mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >