Online Gaming: ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के लिए एडवाइजरी जारी

Online Gaming : सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लैटफॉर्म का प्रचार करने के प्रति सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आगाह किया है.

Online Gaming: सरकार ने सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ एडवाइजरी जारी की है. सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लैटफॉर्म का प्रचार करने के प्रति आगाह किया है. सट्टेबाजी और जुआ सहित अवैध गतिविधियों के विज्ञापन, प्रचार और समर्थन पर प्रतिबंध को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.

सरकार ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लैटफॉर्म का प्रचार करने के प्रति आगाह किया है. सरकार ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और उनकाे फॉलो करने वालों को आगाह किया कि वे विदेशी ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं जुआ प्लैटफॉर्म का प्रचार या विज्ञापन करने से परहेज करें.

10 Most Popular Games: दुनियाभर में करोड़ों लोग हैं इन ऑनलाइन गेम्स के दीवाने, यहां देखें लिस्ट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक परामर्श में कहा है कि इन विज्ञापनों का उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का महत्वपूर्ण वित्तीय एवं सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पड़ता है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने ऑनलाइन विज्ञापन मध्यवर्ती कंपनियों को सलाह दी है कि वे ऐसी प्रचार सामग्री से भारतीय दर्शकों को निशाना नहीं बनाए. बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया मध्यवर्ती कंपनियों को उपयोगकर्ताओं के बीच ऐसी सामग्री के खिलाफ जागरुकता पहल चलाने की भी सलाह दी गई है.

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट में कहा गया है कि बयान के मुताबिक परामर्श में चेताया गया है कि इसका अनुपालन नहीं करने पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा सकती है. इसके तहत सोशल मीडिया पोस्ट या अकाउंट को हटाना या निष्क्रिय करना तथा कानूनों के तहत दंडात्मक कार्रवाई शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >