20 हजार से कम में OnePlus ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन, जानें और क्या-क्या मिलेगा

OnePlus ने भारत में नया OnePlus N6x लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रखी गई है. फोन में 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिलता है. इसकी पहली सेल 4 अगस्त से Amazon और OnePlus स्टोर पर शुरू होगी.

OnePlus ने भारत में अपनी नई OnePlus N6x स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की नई N सीरीज का दूसरा फोन है, जो हाल ही में पेश किए गए OnePlus N6 के बाद लाइनअप में शामिल हुआ है. कंपनी इस फोन की बिक्री अगले हफ्ते से अपनी ऑफिसियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू करेगी. OnePlus N6x को दो स्टाइलिश कलर और दो RAM-स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है. आइए इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं.

OnePlus N6x: कीमत और ऑफर

भारत में OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा. वहीं, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनी 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा, फोन को खरीदना और भी आसान बनाने के लिए 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा.

OnePlus N6x: सेल डेट

OnePlus N6x की पहली सेल 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. इसे Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. यह स्मार्टफोन Burgundy Red और Ice Blue जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

OnePlus N6x: फीचर्स

  • यह कंपनी के नए Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है. 
  • फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी स्क्रीन 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हासिल कर सकती है.
  • आपको इसमें Vivid और Natural जैसे स्क्रीन कलर मोड, डार्क मोड, स्क्रीन के रंगों का टेम्परेचर (Color Temperature) बदलने का ऑप्शन और आई प्रोटेक्शन मोड भी मिलता है.
  • कंपनी का दावा है कि OnePlus N6x को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है. यानी यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर मजबूती के साथ आता है.
  • इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज का साथ मिलता है. 
  • फोन को लंबे समय तक यूज करने या गेमिंग के दौरान गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 13,280 sq mm एरिया वाला बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.
  • फोन के रियर में 13MP का सिंगल कैमरा मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि फोन से 1080p रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है.
  • इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जबकि 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की मदद से जरूरत पड़ने पर आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी वाले iQOO Z11 Lite की बिक्री शुरू, खरीदते वक्त मिलेगा ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >