12 हजार रुपये सस्ता हो गया OnePlus का यह 5G स्मार्टफोन, यहां से करें ऑर्डर

OnePlus का बाहुबली फोन 12 हजार रुपये सस्ता हो गया है. ऑनलाइन सेल में आप इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे. साथ ही यह भी जानेंगे कि इस स्मार्टफोन की खूबियां क्या हैं-

OnePlus 11R Price Drop: 5G स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया ऑफर है. दरअसल, वनप्लस का एक स्मार्टफोन सस्ते दा�� में खरीदा जा सकता है. हम बात कर रहे हैं OnePlus 11R की, जिसे आप भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं. इसमें कई फीचर्स भी धाकड़ दिये गए हैं और ऐसे में आप इसे आंख बंद करके भी खरीद सकते हैं. आइए इस हैंडसेट पर मिलनेवाले ऑफर्स के बारे में जानें-

OnePlus 11R 5G Price & Discount Offers

वनप्लस के इस मोबाइल फोन के 128जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. अमेजन की सेल में 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही, इस पर कई बैंक डिस्काउंट भी मिल रहे हैं. EMI ट्रांजैक्शन पर अलग से डिस्काउंट ऑफर है. कार्ड्स से पेमेंट पर 1500 रुपये तक की छूट मिल सकती है. साथ ही, कंपनी की तरफ से प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी भी मिलती है. बनप्लस के इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी अलग से है. पुराना फोन अमेजन को देकर यह नया फोन लेंगे, तो आपके लिए यह 25 हजार रुपये और सस्ता पड़ेगा. बशर्ते आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो और पुराने फोन का मॉडल ज्यादा पुराना नहीं हो.

4299 रुपये में मिल रहा Realme का यह जबरा स्मार्टफोन, खरीदने वालों की लग गई लाइन

One Plus लाया स्पेशल 5G फोन, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज संग मिल रहे कई फीचर्स

Oneplus 12 vs 12R: वनप्लस के दोनों लेटेस्ट फोन्स में कौन है बेहतर? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

OnePlus 11R 5G Features & Specifications

OnePlus के इस 5G हैंडसेट में 6.7 इंच की स्क्रीन मिलेगी. डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है. साथ ही, यह Android 13 के ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर रन करता है. प्रॉसेसर Snapdragon 8+ Gen 1 का है. कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ ही, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा भी है. इसके अलावा, फ्रंट में सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है. वनप्लस के इस फोन को 5000 mAh की बैटरी पावर देती है. इसके साथ 100 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी फोन पर 1 साल की वारंटी और एसेसरीज पर 6 महीने की वारंटी दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >