Nothing Phone 2a Plus: लॉन्च से पहले सामने आया लुक और डिजाइन, देखें कैसा है नथिंग का नया फोन

Nothing Phone 2a Plus: नथिंग फोन (2a) प्लस का डिजाइन फोन के लॉन्च से पहले सामने आ गया है. हैंडसेट की रियर साइड में नथिंग फोन (2a) जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा. फोन में कंपनी दमदार कैमरा और प्रॉसेसर देनेवाली है.

Nothing Phone 2a Plus: नथिंग फोन (2a) प्लस स्मार्टफोन आज, यानी 31 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रहा है. हैंडसेट की लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके प्रॉसेसर सहित कुछ डीटेल्स की जानकारी दे दी थी. हालांकि इसकी डिजाइन की जानकारी अब तक गुप्त ही रखी गई थी. अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से इस अपकमिंग फोन की एक लीक तस्वीर सामने आयी है. इसमें फोन का रियर लुक काफी अच्छे से विजिबल है.

नथिंग फोन (2a) प्लस स्मार्टफोन की लॉन्च से पहले सामने आयी फीन की तस्वीर से इसका डिजाइन काफी हद तक सामने आ चुका है. जो इमेज शेयर की गई है, उसे देख कर यह कहा जा सकता है कि फोन का डिजाइन बहुत हद तक नथिंग फोन (2a) जैसा मालूम पड़ता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो यह फोन 25 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है.

नथिंग फोन (2a) प्लस की जो तस्वीर लॉन्च से पहले सामने आयी है, उसके आधार पर कह सकते हैं कि यह सिल्वर और ग्रे ड्यूल टोन फिनिश के साथ आयेगा. इसके रियर पैनल पर कंपनी हॉरिजॉन्टल डिजाइन में ड्यूल-कैमरा सिस्टम देगी. इसके साथ ही, फोन के बैक पैनल पर ग्लिफ एलईडी लाइट्स दी गई हैं, जो कैमरा यूनिट को कवर करती हैं.

Nothing Phone 2a Review: 20 हजार से सस्ता नथिंग फोन महंगे स्मार्टफोन को टक्कर दे पाएगा?

Nothing Phone (2a) Plus में नया क्या होगा? लॉन्च से पहले पता चल गया

CMF Phone 1 vs Moto G85 5G, आपके लिए दोनों फोन में से कौन सा रहेगा बेस्ट, यहां जानें

डिस्प्ले और रैम की बात

नथिंग फोन (2a) प्लस की लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इस फोन में फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दे सकती है. यह डिस्प्ले 120Hz काे रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है. फोन में आनेवाले इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1300 निट्स तक हो सकता है. इस फोन में डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 भी मिल सकता है. यह फोन दो वेरिएंट्स- 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी में मार्केट में पेश किया जा सकता है.

प्रॉसेसर और कैमरा कैसा होगा?

नये नथिंग फोन के प्रॉसेसर की बात करें, तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7350 मिल सकता है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे मिल सकते हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है और यह 50 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करनेवाली होगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन के रिटेल बॉक्स का डिजाइन भी फोन (2a) के जैसा ही रखा गया है. इन दोनों रिटेल बॉक्स में केवल नाम में लगे प्लस का फर्क दिखाई दे रहा है.

Technology Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >