Jio यूजर्स को बिना रीचार्ज कराये भी मिलेगा डेटा, करना होगा बस यह काम

New Jio Recharge: रिलायंस जियो अपने यूजर्स को डेटा लोन ऑफर करता है. इसके जरिये जियो यूजर्स बिना तुरंत पेमेंट किये इंस्टैंट डेटा पा सकते हैं. जानिए क्या है जियो की यह स्कीम?

New Jio Recharge: रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में जियो यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान आते हैं. यूजर्स के बजट और उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जियो ने ये प्लान्स कई रेंज में बांट रखे हैं. ऐसे में ही जियो अपने यूजर्स को डेटा लोन भी ऑफर करता है. इसके तहत जियो यूजर्स को बिना तुरंत पेमेंट किये इंस्टैंट डेटा मिल जाता है. इस डेटा को आप चाहे जैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहे आप ब्राउजिंग करें या वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन शॉपिंग, आप इसे हर तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.

जियो का डेटा टॉप-अप लोन क्या है?

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को हर दिन 1GB, 1.5GB, 2GB, 2.5GB और 3GB के हर दिन डेटा वाले प्लान ऑफर करता है. कई बार ऐसा होता है कि यूजर की डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है, और इसके बाद भी एडिशनल डेटा की जरूरत बनी रहती है. इसके लिए आप जियो का डेटा टॉप-अप ले सकते हैं. लेकिन कभी-कभार ऐसा होता है कि आप डेटा टॉप-अप रीचार्ज कराने की सिचुएशन में नहीं होते हैं. ऐसे में जियो का डेटा लोन ऑफर काम का साबित हो सकता है.

BSNL यूजर्स की मौज! 797 रुपये में मिल रहा 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी, 4G डेटा FREE

11 रुपये में Airtel लाया सुपरफास्ट इंटरनेट, ये है सबसे सस्ता रीचार्ज

Airtel से सस्ता है JIO का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, मिलेंगे 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स

Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

जियो डेटा लोन की पेमेंट कब कर सकते हैं?

जियो यूजर्स को डेटा लोन ऑफर कर रहा है. इसके तहत अगर आप डेटा लोन लेते हैं, तो आपको तुरंत कोई रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी. ऐसे में आपको तुरंत पेमेंट करने की जरूरत नहीं होगी और एक्स्ट्रा डेटा के साथ अपना जरूरी काम निबटा सकते हैं. ऐसे में यह बिना तुरंत पेमेंट किये आपकी एडिशनल डेटा की जरूरत पूरी कर देता है. जियो अपने यूजर्स को इसके साथ ही, बाद में इस डेटा लोन की पेमेंट करने की भी सहूलियत देता है.

Jio डेटा लोन कैसे मिलेगा?

जियो डेटा लोन लेने के लिए आपको स्मार्टफोन में सबसे पहले माय जियो ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप ओपन करने के बाद बायीं ओर आपको मेन्यू आइकन नजर आयेगा. यहां आपको डेटा लोन सर्च करना है. अब आपको डेटा लोन रिक्वेस्ट करना होगा. प्रोसीड करने के बाद आपको इमरजेंसी डेटा मिल जाएगा. इसकी मदद से आपके अकाउंट में जरूरत का इंटरनेट डेटा आ जाएगा. डेटा लोन लेने के लिए यूजर के पुराने बिल क्लियर होने चाहिए.

Technology Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >