Netflix अब इन डिवाइसेज पर नहीं चलेगा, लिस्ट में देखें कहीं आपका डिवाइस तो नहीं

Netflix आनेवाले दिनों में कुछ पुराने iPhone और iPad पर अपने नये और अपडेटेड वर्जन की सुविधाएं बंद करने वाला है. इसके बाद यूजर्स इन डिवाइसंज पर नया कंटेंट नहीं देख पाएंगे. आइए जानें-

Netflix एक लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म है. इसमें ढेर सारा ओरिजिनल कंटेंट और वेब सीरीज उपलब्ध हैं. हाल ही में, कंपनी ने घोषणा की है कि यह कुछ पुराने iPhone और iPad पर अपना सपोर्ट बंद करने जा रही है. यह बदलाव उन उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करेगा, जिनके हैंडसेट iOS 16 या iPadOS 16 या उससे पुराने वर्जन पर चल रहे हैं.

किन डिवाइसेज पर नहीं चलेगा नेटफ्लिक्स?

नये अपडेट के बाद, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, पहले जेनरेशन का iPad Pro, और 5वीं जेनरेशन का iPad पर Netflix काम नहीं करेगा. इन डिवाइसेज के लिए आगे कोई अपडेट नहीं मिलेगा, लेकिन मौजूदा वर्जन काम करता रहेगा. यूजर्स अब Netflix को वेब ब्राउजर के माध्यम से एक्सेस कर सकेंगे, जैसे Safari या अन्य ब्राउजर्स. यदि आपके डिवाइस का नाम इस लिस्ट में है, तो इसे लेटेस्ट iOS पर अपडेट करना जरूरी है.

नेटफ्लिक्स के कौन से प्लान्स हैं?

Netflix के पास कई प्लान हैं, जैसे कि मोबाइल या टैबलेट के लिए 149 रुपये का मंथली प्लान, जिसमें 480p रिजॉल्यूशन का वीडियो और डाउनलोड का विकल्प मिलता है. टीवी के लिए 199 रुपये का शुरुआती मंथली प्लान भी है, जिसमें यूजर एक समय में एक डिवाइस पर ही स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. यह प्लान टीवी, कंप्यूटर, फोन और टैबलेट आदि को सपोर्ट करता है.

Jio Netflix Plans: जियो यूजर्स को एक बार फिर लगा झटका, महंगे हुए ये दो खास प्रीपेड प्लान

iPhone 16 Pro Max को यह आदमी Free में क्यों बांट रहा है? कार पर चिपका दिये लाखों के फोन, उखाड़कर चल दिये लोग, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >