National Creators Award: पीएम मोदी ने की ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत, कंटेंट क्रिएटर्स को बांटे पुरस्कार

National Creators Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में प्रथम राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार प्रदान करने के बाद कहा- आइए हम भारत के बारे में सृजन करें.

National Creators Award: नयी दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट के लिए पहचाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया. इनमें इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पॉपुलर इन्फ्लुएंसर गौरव चौधरी और रणवीर अलाहाबादिया के नाम शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रौद्योगिकी के अलग-अलग माध्यमों से विभिन्न प्रकार की सामग्री सृजन करने वालों (कंटेंट क्रिएटर्स) से ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ शुरू करने और भारत की संस्कृति, विरासत और परंपराओं पर दुनिया के साथ कहानियों को साझा करने का आग्रह किया.

पीएम मोदी ने भारत मंडपम में प्रथम राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार (नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार) प्रदान करने के बाद कहा, आइए हम भारत के बारे में सृजन करें, दुनिया के लिए सृजन करें. ‘ग्रीन चैंपियन’ श्रेणी में प्रवेश पांडे को पुरस्कृत किया गया, जबकि कीर्तिका गोविंदसामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया. गायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला. टेक श्रेणी में गौरव चौधरी और सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार कामिया जानी को दिया गया. AI पर सरकार का बड़ा दांव, PM Modi ने बताया टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए बड़ा दिन

उन्होंने कहा, आइए हम सब मिलकर ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत करें. आइए हम भारत से, भारत की संस्कृति, भारत की विरासत और परंपराओं से जुड़ी कहानियां पूरी दुनिया के साथ साझा करें. प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार प्रदान करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा- आइए हम भारत की अपनी कहानी सभी को बताएं. आइए हम भारत पर सृजन करें, विश्व के लिए सृजन करें. ऐसा कंटेंट क्रिएट करें, जिससे आपके साथ-साथ देश को ज्यादा लाइक्स मिलें. हमें इसके लिए वैश्विक दर्शकों को जोड़ना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और रचनाकारों से आग्रह किया कि वे ‘नारी शक्ति’ को अपने विषय-वस्तु का हिस्सा बनाएं. मोदी ने कहा कि रचनात्मकता गलत धारणाओं को भी ठीक कर सकती है.

चुनाव नजदीक होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, मैं आपको गारंटी देता हूं कि यदि संभव हो तो अगली शिवरात्रि पर- मैं ऐसा ही एक कार्यक्रम करूंगा. दर्शकों द्वारा अबकी बार 400 पार के नारे लगाए जाने के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की गारंटी है. उन्होंने ‘कंटेंट क्रिएटर्स’ से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को वोट डालने की अपनी जिम्मेदारी से अवगत कराने का भी आग्रह किया.

मल्हार कलाम्बे को स्वच्छता राजदूत पुरस्कार से सम्मानित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष किया और कहा, हर प्रकार की सफाई काम आ सकती है, इस चुनाव में भी सफाई होने वाली है. मोदी ने कंटेंट क्रिएटर्स से युवाओं के बीच मादक द्रव्यों के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा, आपका कंटेंट क्रिएशन देश में बहुत बड़ा प्रभाव डाल रहा है. मोदी ने कहा कि जब समय बदलता है, जब एक नये युग की शुरुआत होती है तो यह देश की जिम्मेदारी बन जाती है कि वह बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चले.

राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार कथा वाचन, सामाजिक बदलाव, पर्यावरणीय संवहनीयता और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का प्रयास है. इसका उद्देश्य सकारात्मक बदलाव के लिए रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना है.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार के लिए अनुकरणीय सार्वजनिक सहभागिता सामने आई है. पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे.

इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल सर्जकों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए. इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय सर्जक सहित 23 विजेताओं का निर्णय किया गया. बयान में कहा गया कि यह जबरदस्त सार्वजनिक जुड़ाव इस बात का प्रमाण है कि पुरस्कार वास्तव में लोगों की पसंद को प्रदर्शित करता है. (पीटीआई भाषा से साभार)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >