Mukesh Ambani का मास्टर स्ट्रोक! AI पर खेल दिया अब तक का सबसे बड़ा दांव

देश की सबसे बड़े दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अब AI के क्षेत्र में अपना दांव चलने वाले हैं. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस अपने जामनगर एनर्जी प्लांट का इस्तेमाल AI इन्फ्रास्ट्रक्चर और नई ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए करने वाली है. जिससे जामनगर एनर्जी कॉम्प्लेक्स अब तेल और गैस का हब नहीं बल्कि भारत का AI इन्फ्रास्ट्रक्चर का सबसे बड़ा सेंटर बन जाएगा.

रिलायंस कंपनी के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन Mukesh Ambani अब AI पर बड़ा दांव खेलने वाले हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मुकेश अंबानी इस बार नई ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का मास्टर स्ट्रोक चलने वाले हैं. इसे लेकर अंबानी की कंपनी रिलायंस ने अपनी तीसरी तिमाही (Q3FY25) की अर्निंग कॉल में क्लियर कर दिया है कि अब कंपनी AI फील्ड में उतरने वाली है. वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली के रिपोर्ट के अनुसार, अगर मुकेश अंबानी अपने इस रणनीति में सफल होते हैं, तो रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को करीब 60 अरब डॉलर यानी लगभग 50 लाख करोड़ रुपये तक का फायदा हो सकता है.

Jio से सिर्फ ₹1 कम में Airtel दे रहा 84 दिनों के लिए Free Netflix और अनलिमिटेड डेटा, देखें कीमत

जामनगर बन रहा AI का पावरहाउस

मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी अपने जामनगर एनर्जी कॉम्प्लेक्स को पूरी तरीके से बदलने की तैयारी कर रहे हैं. रिलायंस कंपनी अब अपने जामनगर प्लांट का इस्तेमाल AI इन्फ्रास्ट्रक्चर और नई ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए करने वाली है. जिससे जामनगर एनर्जी कॉम्प्लेक्स अब तेल और गैस का हब नहीं बल्कि भारत का AI इन्फ्रास्ट्रक्चर का सबसे बड़ा सेंटर बन जाएगा. रिलायंस कंपनी जामनगर प्लांट में 1 GW (गीगावाट) की डेटा सेंटर कैपेसिटी तैयार करने की प्लानिंग कर रही है. रिलायंस का यह सेंटर NVIDIA के लेटेस्ट ब्लैकवेल चिप्स सेलैस होने वाला है. वहीं, मॉर्गन का अनुमान है कि इस डेटा सेंटर के लिए लगभग 6,78,000 B100 चिप्स की जरूरत होगी. अगर रिलायंस कंपनी 200 मेगावाट (MW) भी अपने इंटरनल इस्तेमाल के लिए रखेगी, तो भी कंपनी को 1,35,000 चिप्स की जरूरत पड़ेगी. वहीं, जब ये प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा, तो सेंटर को चलाने के लिए कंपनी को 1.3 गीगावाट की राउंड-द-क्लॉक पावर की जरूरत पड़ेगी.

2 सालों में प्रोजेक्ट शुरू कर सकती है कंपनी

अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर रिलायंस का कहना है कि, अगले 2 सालों में जामनगर प्लांट में कंपनी AI इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस प्रोजेक्ट के तहत जामनगर एनर्जी कॉम्प्लेक्स डेटा सेंटर, रिफाइनरीज और केमिकल्स को ऊर्जा देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं, पहले से कहीं ज्यादा नई ऊर्जा की योजना बड़ी होगी. साथ ही यह ज्यादा ट्रांसफॉर्मेटिव होगी और ग्लोबल लेवल पर असर डालेगी.

AI में रिलायंस की बड़ी छलांग

रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी का ये कदम उनकी कंपनी ने के लिए एक बहुत बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है. अपने इस प्रोजेक्ट के जरिए अंबानी ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं. क्योंकि, AI डेटा सेंटर्स को चलाने के लिए भारी मात्रा में ऊर्जा यानी बिजली की जरूरत पड़ती है. ऐसे में मुकेश अंबानी अपने जामनगर एनर्जी प्लांट को इसका सबसे बड़ा हथियार बनाने की तैयारी करने जा रही है.

मनोरंजन और डेटा का डबल धमाका! Jio के इस प्लान में मिल रहा सबकुछ अनलिमिटेड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >