Motorola ने पिछले महीने भारत में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च किया था और अब कंपनी अपनी Edge 70 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने भारत में Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर फोन की एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिससे इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं. मोटोरोला का यह नया मॉडल Edge 70 सीरीज़ का चौथा मॉडल होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और फोन से जुड़े फीचर्स अभी रिवील नहीं किये हैं.
तीन नए कलर ऑप्शन में आएगा फोन
फ्लिपकार्ट पर लाइव टीजर के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में Brown, Red और Teal कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. खास बात यह है कि तीनों रंगों में अलग-अलग फिनिश देखने को मिलेगी. Brown वेरिएंट में Sculpted Wood Finish, Red में Satin-Luxe Finish और Teal वेरिएंट में Twill-Inspired Finish दिया जाएगा.
डिजाइन और कैमरा फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ काफी हद तक Edge 70 Pro जैसा नजर आता है. फोन में पीछे की तरफ स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है.
टीजर से यह भी पता चला है कि फोन में Sony LYT सेंसर मिलेगा, जो 81mm फोकल लेंथ और OIS सपोर्ट के साथ आएगा. इससे बेहतर फोटोग्राफी और स्टेबल वीडियो रिकॉर्डिंग की उम्मीद की जा रही है.
फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे. इसके अलावा इसमें मेटल फ्रेम भी देखने को मिल सकता है. वहीं फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद होगा.
क्या हो सकते हैं फीचर्स?
रिपोर्ट्स की मानें, तो Motorola का आने वाला Motorola Edge 70 Pro+ ग्लोबल Edge 70 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे भारत में नए नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा. अगर ऐसा होता है, तो Edge 70 Pro+ में वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग, eSIM सपोर्ट और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है.
मॉडल में 6.8-इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देगा. फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. साथ ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. वहीं पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi 17 MAX लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे दमदार कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी
