Motorola का पेंसिल से भी पतला फोन कल होगा लॉन्च, मजबूती में अच्छे-अच्छों को देगा टक्कर

Motorola Edge 70 India Launch: चाइनीज टेक कंपनी Motorola कल 15 दिसंबर को भारत में अपना नया अल्ट्रा- स्लिम और स्टाइलिश स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च करने वाली है. इस मॉडल में 5.99mm की सुपर-स्लिम बॉडी मिलेगी. साथ ही यह प्रोटेक्शन के लिए मॉडल MIL-STD 810H से भी सर्टिफाइड रहेगा, जिससे गिरने पर भी फोन को नुकसान नहीं पहुंचेगा.

Motorola Edge 70 India Launch: अगर आप भी अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन के दीवाने हैं, लेकिन महंगे होने के कारण इन्हें खरीद नहीं पाते, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, कल 15 दिसंबर को चाइनीज टेक कंपनी Motorola अपना नया पेंसिल से भी पतला Motorola Edge 70 लॉन्च करने वाला है. सबसे खास बात तो ये है, कि कंपनी का ये मॉडल 30 से 40 हजार के बजट रेंज में लॉन्च होने वाला है. इस अपकमिंग मॉडल Motorola Edge 70 की थिकनेस 5.99mm और वजन 159g है. यानी कि यह भारत के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक होने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल्स.

मोटोरोला एज 70 कब तक होगा लॉन्च?

Motorola अपने नये स्टालिश और स्लिम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 को भारत में 15 दिसंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा यह मॉडल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च होने वाला है. Motorola का यह नया मॉडल Motorola Edge 60 का अपग्रेडेड वर्जन है. ऐसे में इस नये मॉडल में कई सारे बड़े अपग्रेडस देखने को मिलेंगे.

Motorola Edge 70 में मिलेगी दमदार ड्यूरेबिलिटी

Motorola Edge 70 स्लिम के साथ मजबूत भी होने वाला है. इस मॉडल को एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम से तैयार किया गया है और यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810H से सर्टिफाइड होगा. यानी कि स्मार्टफोन के गिरने के बाद भी मॉडल सेफ रहेगा. इसके अलावा, डिस्प्ले भी Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड रहेगा.

मोटोरोला एज 70 में क्या होगा खास?

मोटोरोला एज 70 में 6.67 इंच की Super HD pOLED डिस्प्ले मिलेगी. मॉडल के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही पावर के लिए इसमें 4800mAh की बैटरी मिलेगी, जो 68W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. यह मॉडल तीन कलर PANTONE Bronze Green, PANTONE Gadget Grey और PANTONE Lily Pad ऑप्शंस में आएगा.

क्या हो सकती है मोटोरोला एज 70 की भारत में कीमत?

फिलहाल कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नया मॉडल 30 से 40 हजार के रेंज में लॉन्च कर सकती है. क्योंकि, एज 60 को कंपनी ने 25 हजार की रेंज में लॉन्च किया था.

यह भी पढ़ें: 15000 की रेंज में Motorola के ये दो फोन्स हैं बेस्ट डील, मिलेगा 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी का कॉम्बिनेशन

यह भी पढ़ें: Moto G67 Power 5G Review: 7000mAh बैटरी, 32MP फ्रंट कैमरा, 15 हजार की रेंज में कितना दमदार है ये फोन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >