बिना इंटरनेट के मोबाइल में चलेगी Live TV और OTT कंटेंट, ये कंपनियां लॉन्च करेंगी D2M टेक्नोलॉजी वाला फोन

LAVA और HMD इस समय सिंक्लेयर, तेजस नेटवर्क्स और फ्रीस्ट्रीम के साथ मिलकर अपने डिवाइसेज में डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) तकनीक को सक्षम बनाने पर काम कर रहा है.

D2M Technology: भारतीय ब्रांड Lava और HMD सहित कई फोन निर्माता कंपनियों ने घोषणा की है कि वे जल्द ही भारत में D2M (डायरेक्ट-टू-मोबाइल) तकनीक से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे. एचएमडी फिलहाल सिंक्लेयर, तेजस नेटवर्क्स और फ्रीस्ट्रीम के साथ मिलकर अपने डिवाइसेज में डायरेक्ट-टू-मोबाइल तकनीक को सक्षम करने पर काम कर रहा है. आसान भाषा में कहें तो लावा और HMD जल्द ही एक नया फीचर फोन लॉन्च करने जा रही है, जिसकी खास बात यह होगी कि इसमें बिना इंटरनेट या वाई-फाई के लाइव टीवी चैनल देखे जा सकेंगे. इसके अलावा, यह फोन ओटीटी कंटेंट को भी सपोर्ट करेगा, यानी यूजर्स बिना इंटरनेट के भी मनोरंजन का मजा ले सकेंगे.

कैसे काम करता है D2M टेक्नोलॉजी 

D2M एक प्रसारण तकनीक है जो टेरेस्ट्रियल टीवी सिग्नलों का उपयोग करके मोबाइल डिवाइसों पर सीधे लाइव टेलीविजन, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज प्रसारित करती है. इसके लिए वाई-फाई या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती. सरल शब्दों में कहें तो यह तकनीक यूजर्स को बिना इंटरनेट के मनोरंजन, खेल, शैक्षिक सामग्री और आपातकालीन सूचनाएं सीधे उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराती है.

यह भी पढ़े: 1 मई को सस्ता मिलेगा iPhone, वीवो-वनप्लस और सैमसंग पर भी डिस्काउंट की बौछार

कैसा होगा LAVA का D2M टेक्नोलॉजी वाला फोन 

यह फोन मीडियाटेक के MT6261 SoC पर आधारित है और इसमें सांक्या द्वारा निर्मित SL3000 चिप का सपोर्ट दिया गया है. लावा का नया फोन टीवी रिसेप्शन के लिए UHF एंटीना के साथ लॉन्च होने जा रहा है. इस फोन में 2.8 इंच का QVGA डिस्प्ले और 2200mAh की बैटरी दी जाएगी. ‘D2M’ टेक्नोलॉजी की मदद से यह फोन यूजर्स को बिना इंटरनेट के चलते-फिरते मनोरंजन का आनंद लेने की सुविधा देगा. 

कब होगा लॉन्च 

देश का पहला D2M फीचर फोन मई महीने में मुंबई में होने वाले WAVES 2025 इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा. लावा कंपनी ने बताया है कि इस तकनीक को उसकी रिसर्च और डेवलपमेंट लैब में विकसित किया गया है. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से यह तकनीक काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >