Corona Returns! फिर आ गया कोरोना, घर पर रखें ये 5 स्मार्ट गैजेट्स, छू भी नहीं पाएगा वायरस

Tech Tips: एक बार फिर भारत में कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं. ऐसे में स्थिति बिगड़े उससे पहले आप अपने घर में स्मार्ट गैजेट्स लगा कर खुद को और अपने परिवार को भी इस खतरनाक वायरस से बचा सकते हैं.

Covid Protection Gadgets: एक बार फिर भारत में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. हाल ही में कई मामले सामने आए हैं. ऐसे में स्थिति खराब होने से पहले ही अगर आप अपने घर में कुछ बेसिक तैयारियां कर लें तो आपके लिए बेहतर होगा, ताकि आप और आपका परिवार इस महामारी से बच सके. आज इस आर्टिकल में आपको हम कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप का परिवार कोरोना जैसी बीमारी से सुरक्षित रह सके.

ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइजर

पिछली बार जब कोरोना ने तहलका मचाया था तब हर घर में हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन जैसे ही कोरोना का खतरा कम हो गया. वैसे ही लोगों ने हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी बंद कर दिया. ऐसे में एक बार फिर कोरोना के केस मिलने लगे हैं. इसलिए घर में एक ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइजर डिस्पेंसर रखना समझदारी भरा काम होगा. इस ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइजर को घर के मेन गेट पर लगा देने से बाहर से घर पर आने वाले लोग इसका इस्तेमाल कर ही अंदर घुसेंगे.

UV-C स्टरलाइजेशन बॉक्स

घर में UV-C स्टरलाइजेशन बॉक्स एक स्मार्ट गैजेट है. इसमें लगा UV-C लाइट बाहर से घर में आए बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मदद करता है. इस डिवाइस के जरिए आप बाहर से आने के बाद अपना मोबाइल, वॉलेट, चाबी और पैसे को कुछ ही सेकेंड्स में सैनिटाइज कर सकते हैं. ऐसे में इस डिवाइस को घर में लगाना समझदारी वाला काम हो सकता है.

नॉन-कॉन्टैक्ट थर्मामीटर

नॉन-कॉन्टैक्ट थर्मामीटर तो हर घर में होना ही चाहिए. नॉन-कॉन्टैक्ट थर्मामीटर बड़े ही काम ही चीज होती है. अगर घर में कोई भी सदस्य बीमार पड़ जाए तो आप उसकी बॉडी को छूए बिना ही बॉडी टेंपरेचर को माप सकते हैं. ऐसे में कोरोना का सबसे आम लक्षण है बुखार. अगर यह डिवाइस घर पर रहेगा तो आप आसानी से दूर से ही घर के मेंबर्स की बॉडी टेंपरेचर को जान सकते हैं.

HEPA फिल्टर एयर प्यूरीफायर

HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर घर में रखना अच्छा है. क्योंकि, हवा के जरिए भी कोरोना के फैलने का डर रहता है. ऐसे में घर में अगर ये HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर लगा रहेगा, तो यह हवा को शुद्ध और साफ कर देगा. यानी कि हवा में मौजूद वायरस, धूल, एलर्जी और बैक्टीरिया फैलाने वाले कणों को सोंख लेने में कामगार होता है.

डोर ओपनर रिंग

डोर ओपनर रिंग को आप अपने साथ कहीं भी लेकर घूम सकते हैं. यह बड़े ही काम का गैजट है. इस गैजेट को साथ में रखने पर अगर आप कहीं भी बाहर जाते हैं तो दरवाजों को खोलने के लिए आपको हैंडल छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इतना ही नहीं, ATM, लिफ्ट या फिर किसी भी पब्लिक जगहों के सतहों को छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, पब्लिक जगहों को छूने के बाद उसी हाथ से जब हम अपने चेहरे को छु लेते हैं तो संक्रमण फैलने का का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में इस गैजेट से आप संक्रमण फैलने वाले जगहों को छूने से बच सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >