4G सपोर्ट, UPI भी चलेगा और लोकेशन भी होगी ट्रैक, सिर्फ ₹799 में जियो लेकर आई नया फोन

Jio ने अपना एक नया फीचर फोन JioBharat V4 लॉन्च किया है. यह डिवाइस 4G कनेक्टिविटी, डिजिटल पेमेंट, एंटरटेनमेंट सुविधाओं और रिमोट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है. खास सेफ्टी टूल्स की मदद से यूजर्स फोन को दूर से भी कंट्रोल कर सकते हैं.

अगर आप अभी भी 2G फीचर फोन यूज कर रहे हैं और महंगे स्मार्टफोन की वजह से 4G में अपग्रेड नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सिर्फ ₹799 की कीमत में नया 4G फीचर फोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम JioBharat V4 है. इसे खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम बजट में बेहतर कनेक्टिविटी चाहते हैं. 

इस फोन को आप JioMart, Jio.com, रिलायंस जियो के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स और Reliance Digital से खरीद सकते हैं. आइए अब जानते हैं कि इस किफायती 4G फोन में आपको कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.

कॉलिंग के अलावा एंटरटेनमेंट और JioPay का भी सपोर्ट

ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध यह फोन सिर्फ ₹799 की कीमत में आता है. Jio इसे ‘Safety First Phone’ कहता है, क्योंकि इसमें Monitoring और User Manager जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह आपको अपने परिवार और करीबियों से बेहतर तरीके से जुड़े रहने में मदद करता है. सिर्फ कॉलिंग तक सीमित न रहकर, इस फोन पर आप फिल्में देख सकते हैं, वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं और अपने पसंदीदा खेलों की हाइलाइट्स का आनंद भी ले सकते हैं. इसके अलावा, JioPay का सपोर्ट भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: एक प्लान में पूरा परिवार चलाएगा फोन, डेटा और कॉलिंग की टेंशन खत्म

JioBharat से कर सकेंगे UPI पेमेंट

UPI आज करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. लेकिन शुरुआत में इसकी सुविधा सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स तक ही सीमित थी. अब JioBharat की बदौलत फीचर फोन यूज करने वाले लोग भी सीधे अपने बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट कर सकते हैं. इतना ही नहीं, JioBharat के कई अन्य फोन मॉडल भी उपलब्ध हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही ऑप्शन चुन सकते हैं.

JioBharat V4 की Safety Shield फीचर

JioBharat V4 का सबसे खास फीचर इसका Safety Shield है. इस फीचर की मदद से आप अपने JioBharat V4 को अपने मेन स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. बस इसके लिए आपको JioThings ऐप इंस्टॉल करनी होगी. ऐप से कनेक्ट होने के बाद आप फोन की लोकेशन आसानी से ट्रैक कर सकते हैं, कॉल्स और कुछ जरूरी सेटिंग्स को दूर से मैनेज कर सकते हैं. इतना ही नहीं, अगर कोई कॉल संदिग्ध या परेशान करने वाली लगे, तो उसे ऐप के जरिए ब्लॉक या कंट्रोल भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: PhonePe Inactivity Fee को लेकर कंपनी ने दूर किया भ्रम, UPI पर नहीं पड़ेगा कोई असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >