Jio ने करोड़ो यूजर्स का जीता दिल! 749 रुपये में पेश किया 72 दिनों वाला प्लान, चेक करें बेनिफिट्स

Jio के महज ₹749 की कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा भी दिया जा रहा है. खास बात यह है कि यह प्लान पूरे 72दिनों की वैधता के साथ आता है.

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो किफायती रिचार्ज प्लान्स का एक लंबा चौड़ा रेंज पेश करता है. जुलाई 2024 में कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ अपने सेवा पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव भी किए. अगर आप जियो सिम यूजर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है.

हम आपको जियो के सबसे किफायती रिचार्ज प्लान्स में से एक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से मोबाइल यूजर्स के बीच लंबे वैधता वाले प्लान्स की डिमांड काफी तेजी हो गई है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए और ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने के लिए जियो ने अपने लॉन्ग वैलिडिटी प्लान्स की रेंज में बड़ा विस्तार किया है. आइए जानते हैं इस नए प्लान से जुड़े बेनिफिट्स के बारे में.

Jio का 72 दिनों वाला प्लान 

Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसकी वैधता 72 दिनों की है और कीमत मात्र 749 रुपये रखी गई है. इस प्लान में सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ ही, प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी यूजर्स को मिलता है. इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिल रहा है, जो 72 दिनों में कुल 144GB हो जाता है. इसके अलावा ग्राहकों को अतिरिक्त 20GB डेटा भी दिया जा रहा है, जिससे कुल डेटा 164GB तक पहुंच जाता है.

यह भी पढ़े: Cheapest Annual Recharge Plans 2025: साल भर नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन, JIO, AIRTEL और BSNL के ये प्लान्स हैं किफायती और बेस्ट

ढेरों बेनिफिट्स का भरमार है यह प्लान 

इस ₹749 के प्लान में कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं. यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotsar की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है, साथ ही 50GB का एआई क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है. इसके अलावा, जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहं क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >