अगर आप अलग-अलग OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने में हर महीने ज्यादा पैसे खर्च करते हैं, तो Reliance Jio का यह प्लान आपके काफी काम आ सकता है. Jio अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा सस्ता डेटा वाउचर प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें कम कीमत में 13 से ज्यादा पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस यूजर्स को मिलेगा. इस प्लान की कीमत सिर्फ 200 रुपये है. हालांकि, इस प्लान में सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती. यानी यूजर्स को कॉलिंग और एक्टिव सर्विस के लिए अलग से कोई रेगुलर रिचार्ज प्लान लेना होगा.
Jio के 200 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?
जियो का यह कोई नया प्लान नहीं है, बल्कि कंपनी का पुराना Mega Content Add-On प्लान है, जिसे खासतौर पर एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है. Jio के इस 200 रुपये वाले डेटा वाउचर में यूजर्स को कुल 5GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. यानी यूजर 28 दिन के भीतर इस 5GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाले OTT बेनिफिट्स हैं.
प्लान में कौन-कौन से OTT बेनेफिट्स मिलेंगे?
यूजर्स को इस प्लान में 13 ओटीटी का एक्सेस मिलेगा, जिसमें-
- Prime Video Mobile Edition
- YouTube Premium
- JioHotstar
- SonyLIV
- ZEE5
- Lionsgate Play
- Discovery+
- SunNXT
- Kanchha Lannka
- Planet Marathi
- Chaupal
- Hoichoi
- FanCode जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं.
कैसे एक्टिव करें OTT सब्सक्रिप्शन?
कुछ प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस सीधे MyJio ऐप के जरिए एक्टिव करना होगा. इसमें YouTube Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition शामिल हैं.
SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Lionsgate Play, Discovery+, Chaupal, Hoichoi और FanCode जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस JioTV Mobile ऐप के जरिए मिलेगा.
JioHotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन यूजर्स को MyJio ऐप के Coupon सेक्शन में मिलेगा. इसके लिए JioHotstar ऐप में उसी Jio नंबर से लॉगिन करना होगा, जिससे रिचार्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: ₹199 में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? Jio और Airtel के प्लान में बड़ा फर्क, रिचार्ज से पहले जरूर जान लें
