Jio ने चुपके से बदल डाली इन प्लान्स की वैलिडिटी, रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें बेनिफिट्स

Jio Revised Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने दो लोकप्रिय डेटा ऐड-ऑन प्लान ₹69 और ₹139 की वैधता में बदलाव किया है. अब इन ऐड-ऑन पैक्स की वैधता घटाकर सिर्फ 7 दिन कर दी गई है.

Jio Revised Recharge Plan: अगर आप जियो यूजर हैं और रिचार्ज कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. रिलायंस जियो ने अपने दो पॉपुलर ऐड-ऑन डेटा रिचार्ज प्लानों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे उनकी वैधता और बेनिफिट्स प्रभावित हुए हैं. हालांकि, इन प्लानों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन उनकी वैधता अवधि में बड़ा फेरबदल किया गया है. रिचार्ज से पहले इन बदलावों को जानना आपके लिए फायदेमंद होगा. आइये जानते है किन ऐड ऑन प्लान में बदलाव किये गए है और समझते है इसके फायदे और नुकसान.

Jio के ₹69 और ₹139 ऐड-ऑन डेटा रिचार्ज प्लान में हुए बदलाव

Jio अपने यूजर्स को अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ने पर ऐड-ऑन डेटा पैक उपलब्ध कराता है. ₹69 और ₹139 के ये दो सबसे लोकप्रिय ऐड-ऑन पैक पहले मुख्य प्लान की वैधता के अनुसार चलते थे. लेकिन अब Jio ने इनकी वैधता में बदलाव कर दिया है, जिससे इन डेटा पैक्स के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है.

आसान शब्दों में समझे तो पहले ₹69 और ₹139 के ऐड-ऑन पैक्स की वैधता आपके बेस प्लान के समान होती थी. अगर आपका बेस प्लान 28 दिनों के लिए वैध था, तो ऐड-ऑन पैक भी 28 दिनों तक चलता था. लेकिन अब इन ऐड-ऑन पैक्स की वैधता घटाकर सिर्फ 7 दिन कर दी गई है, भले ही आपके बेस प्लान की वैधता कितनी भी बची हो. इसका मतलब है कि अगर आपका बेस प्लान 28 दिनों के लिए वैध है, तो भी अतिरिक्त डेटा अब केवल 7 दिनों के भीतर ही समाप्त हो जाएगा.

Jio ने क्यों बदली इन प्लान्स की वैधता?

जियो ने इन ऐड-ऑन डेटा पैक्स की वैधता कम करने के पीछे आधिकारिक रूप से कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन कुछ संभावित वजहें हो सकती हैं, जैसे बार-बार रिचार्ज को बढ़ावा देना. कम वैधता का मतलब है कि उपभोक्ताओं को अतिरिक्त डेटा जल्दी खर्च करना होगा, जिससे लंबी अवधि तक डेटा जमा होने से बचा जा सके. एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) जैसे अन्य टेलीकॉम प्रदाताओं द्वारा भी कम वैधता वाले ऐड-ऑन पैक्स दिए जा रहे हैं, ऐसे में जियो प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए यह बदलाव कर सकता है.

यह भी पढ़े: Jio Recharge Plans: जियो के इन रिचार्ज प्लान्स में मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन का मजा, अभी जानें इनकी कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >