Jio का सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री मैसेज के लिए बेस्ट

Jio Cheapest Recharge Plans and Offers 2024: जानिए जियो के ऐसे प्लान्स के बारे में जो बात करने और मैसेजिंग के मामले में सबसे सस्ते हैं. आपको डेटा की जरूरत ज्यादा नहीं पड़ती, तो हम आपको बताते हैं कि आपके लिए बेस्ट रीचार्ज प्लान कौन-सा रहेगा.

Cheapest Jio Recharge Plans : भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए कई तरह के रीचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. अपने कस्टमर के बजट और उनकी जरूरत का ध्यान रखते हुए कंपनी सस्ते और महंगे प्लान के साथ कई किफायती रीचार्ज प्लान भी ऑफर करती है. जैसे कि आप जानते हैं कि आजकल लगभग सबके फोन में एक से ज्यादा सिम कार्ड होते हैं और इनका मंथली रीचार्ज महंगा होता जा रहा है. वहीं, कई लोगों के घर पर और ऑफिस में इंटरनेट के लिए वाई-फाई कनेक्शन मौजूद होता है. ऐसे में उन्हें केवल कॉलिंग के लिए मोबाइल रीचार्ज की जरूरत पड़ती है. हम आपको बताते हैं ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में, जिसमें डेटा भले ही कम मिले, लेकिन वैलिडिटी ज्यादा दिनों की हो और वह सस्ता में भी जाए .

फ्री कॉलिंग और एसएमएस का फायदा

जियो यूजर्स को हम यहां बताने जा रहे हैं कि अगर आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए रीचार्ज कराते हैं तो आपके लिए बेस्ट रीचार्ज प्लान कौन-सा रहेगा. हम आपके लिए लेकर आये हैं रिलायंस जियो के ऐसे तीन सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान्स (Jio Cheapest Recharge Plans) की जानकारी, जिसमें आपको मिलता है फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा. इसके साथ ही, आपको महंगे रीचार्ज प्लान से भी छुटकारा मिल जाएगा. आप अपनी जरूरत के अनुसार, इन प्लान्स के साथ अपना फोन रीचार्ज कर सकते हैं .

Also Read: 599 रुपये में पूरी फैमिली को होगा फायदा, रीचार्ज से छुटकारा! Jio और Airtel यूजर्स का बचेगा पैसा

Jio 149 Recharge Plan Benefits

अनलिमिटेड कॉलिंग वाला यह जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान है. यह प्लान 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें जियो यूजर्स को हर दिन 1GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इसके साथ ही आपको 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है. वहीं, इसमें जियो यूजर्स को कई अडीशनल बेनिफिट्स भी दिये जाते हैं. इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड का फ्री-सब्सक्रिप्शन शामिल है .

Jio 179 Recharge Plan Benefits

रिलायंस जियो का यह प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान से रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को प्रतिदिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कालिंग और प्रतिदिन के हिसाब से 100 SMS की सुविधा मिल जाती है. जियो के इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को JioTV, JioCinema और JioCloud ऐप्स का ऐक्सेस भी फ्री में मिल जाता है .

Also Read: 20, 24, 28 दिन के रीचार्ज का झंझट अब भूल जाइए, Jio के इस कैलेंडर प्लान के फायदों पर फिदा हो जाएंगे

Jio Rs 199 Recharge Plan Benefits

जियो के इस प्लान से अगर आप रीचार्ज कराते हैं, तो इसके साथ जियो यूजर्स को पूरे 23 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है. इस प्लान के साथ कंपनी यूजर्स को प्रतिदिन के हिसाब से 1.5GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कालिंग और प्रतिदिन के हिसाब से 100 SMS के बेनिफिट्स देती है. इस प्लान से रीचार्ज कराने पर भी JioTV, JioCinema और JioCloud ऐप्स का फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >