Jio या Airtel ₹349 में किसका प्लान है सबसे फायदेमंद?

अगर आप भी Jio और Airtel दोनों ही सिम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दोनों के 349 रुपये के मंथली प्लान में कन्फ्यूज हैं कि किसका प्लान सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा, तो आज हम आपको बताएंगे कि किस कंपनी का प्लान रहेगा फायदेमंद.

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio और Airtel दोनों में ही रिचार्ज प्लान्स को लेकर सीधी टक्कर होते रहती है. दोनों के ही करोड़ों यूजर्स हैं. दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स के जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही रिचार्ज प्लान्स लॉन्च करते हैं. यहां तक कि, दोनों कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स में भी 10 से 20 रुपये का ही फर्क है. ज्यादातर प्लान्स की कीमत एक ही है. ऐसे में जो यूजर जियो और एयरटेल दोनों सिम यूज करते हैं, अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर दोनों में से कौन सी कंपनी ज्यादा फायदे दे रही है. ऐसे में आज हम आपको Jio और Airtel के 349 रुपये में मिलने वाले फायदे के बारे में बताएंगे कि दोनों में से कौन सी कंपनी ज्यादा फायदा दे रही है. तो फिर चलिए जानते हैं 349 रुपये के फायदे.

यह भी पढ़ें: Jio ने करा दी झमाझम डेटा की बारिश, मात्र इतने रुपये में मिलेगा 200 दिनों तक 500GB डेटा

Jio का 349 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को 349 रुपये का मंथली रिचार्ज प्लान ऑफर करता है. जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा मिलता है. डेटा कि बात करें तो, जियो अपने 349 रुपये के प्लान में यूजर्स को डेली 2GB देता है. ऐसे में ऐसे यूजर जो 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं उन्हें अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. साथ ही JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

Airtel का 349 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो की तरह एयरटेल भी अपने करोड़ों यूजर्स को 349 रुपये का मंथली रिचार्ज प्लान ऑफर करता है. जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा मिलता है. डेटा कि बात करें तो, एयरटेल भी अपने इस प्लान में जियो की तरह ही डेली 2GB डेटा देता है. 5G यूजर्स आराम से अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, एयरटेल के इस प्लमन में यूजर्स को जियो की तरह हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा. इसके जगह एयरटेल यूजर्स को फ्री हैलोट्यूनस और स्पैम अलर्ट्स का बेनेफिट मिलेगा.

कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदा

ऐसे तो Jio-Airtel दोनों ही कंपनी अपने 349 रुपये के प्लान में एक जैसे ही बेनेफिट्स दे रही है. लेकिन अगर आप को JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहिए तो फिर आप जियो का प्लान सबसे सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: Jio दे रहा 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 912GB डेटा, कीमत जान Airtel-Vi ने भी टेके घुटने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >