JIO ने अपने यूजर्स के साथ कर दिया बड़ा खेल, लिमिटेड हो गया अनलिमिटेड प्लान

Reliance Jio ने अपने कुछ प्लान्स में बदलाव किये हैं. इनमें कुछ डेटा बूस्टर प्लान्स भी हैं. आइए जानते हैं-

Jio Ka Sasta Recharge: भारत में टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स में शामिल रिलायंस जियो पिछले कुछ हफ्तों से अपने यूजर्स को झटके पर झटका दे रही है. एक तरफ जहां कंपनी ने ट्राई की गाइडलाइन्स के चलते वॉयस ओनली प्लान्स उतारे, वहीं कुछ प्लान्स हटा भी दिए. इसके साथ ही, कंपनी ने अपने कुछ डेटा बूस्टर प्लान्स में भी बदलाव किया है. इन बदलावों ने जियो यूजर्स को बहुत प्रभावित किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

डेटा बूस्टर प्लान पर लग गई वैलिडिटी

69 रुपये या 139 रुपये का डेटा वाउचर खरीदने पर पहले उसकी वैधता यूजर के मौजूदा प्रीपेड प्लान के बराबर होती थी. इसे इस तरह समझ सकते हैं कि आपके पास अगर 28 दिनों का प्लान बचा है और आपने इन दोनों बूस्टर प्लान में से कोई भी ले रखा है, तो ऐसी स्थिति में ये पूरे 28 दिनों के लिए वैलिड होते थे. लेकिन अब जियो ने इनकी स्टैंडअलोन वैलिडिटी तय कर दी है, जिसके चलते ये कुछ दिनों के लिए ही वैलिड होंगे.

किस डेटा बूस्टर प्लान की कितनी वैलिडिटी?

69 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को 6GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 7 दिन तय की गई है. जबकि 139 रुपये वाले प्लान के साथ 12GB डेटा का लाभ मिलता है. इस प्लान में भी अब 7 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है. हालांकि, इस प्लान का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास अब भी एक बेसिक प्लान होना जरूरी है. इसके अलावा, जियो के पास 11 रुपये का डेटा वाउचर है, जिसके साथ 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 1 घंटे की है. वहीं, 19 रुपये का डेटा वाउचर 1 दिन की वैलिडिटी और 1GB डेटा ऑफरिंग के साथ आता है.

2025 के लिए जियो के अनलिमिटेड 5G रीचार्ज प्लान्स, यहां जानिए बेस्ट ऑप्शंस

जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के सिम को एक्टिव रखने वाले सबसे सस्ते रीचार्ज ऑप्शंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >