Jio के ये 3 प्लान्स हैं बेहद खास, डेली 3GB डेटा के साथ मिलता है 3 महीनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Jio Recharge Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने देश के हर कोने में 5G सेवा लॉन्च कर दी है. जिओ के तरफ से 3 खास प्लान देखने को मिलते हैं जिनमें 3GB डेली डेटा के साथ 3 महीनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Jio Recharge Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने देश के कोने-कोने में 5G नेटवर्क लॉन्च कर दिया है. यूजर्स की बढ़ती डेटा खपत को देखते हुए जिओ ने  अपने पोर्टफोलियो में एक से बढ़ कर एक रिचार्ज प्लान्स जोड़े हैं जिनमे अधिक डेटा के साथ अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं. वर्तमान में, जियो के तीन प्रीपेड प्लान्स ऐसे हैं जो 3GB प्रतिदिन डेटा प्रदान करते हैं. इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G एक्सेस भी मिलता है. आइये विस्तार से जानते हैं इन तीनों प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में… 

Jio का ₹449 वाला प्लान 

रिलायंस जियो ने अपने ₹449 प्लान में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक सुविधाएं जोड़ी हैं. इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, जियो अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी ऑफर दे रहा है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. फिलहाल, कंपनी इस प्लान के साथ जिओ अनलिमिटेड ऑफर के तहत तीन महीने के लिए JioHotstar मोबाइल का मुफ्त एक्सेस भी प्रदान कर रही है. इसके अलावा, यूजर्स को 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज भी दिया जा रहा है.

यह भी पढ़े: एयरटेल और वोडाफोन आइडिया यूजर्स ऐसे देख सकते हैं आईपीएल 2025 के सभी मैच

Jio का ₹1199 वाला प्लान

रिलायंस जियो का ₹1199 प्लान यूजर्स के लिए शानदार बेनिफिट्स के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, और 100 SMS प्रति दिन की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर का लाभ भी दिया जा रहा है. 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में 50GB जियो AICloud स्टोरेज भी शामिल है. खास बात यह है कि इस प्लान के साथ जिओ अनलिमिटेड ऑफर के तहत JioHotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है.

Jio का ₹1799 वाला प्लान

रिलायंस जियो का ₹1799 वाला प्रीपेड प्लान ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 3GB डेटा और 100 SMS प्रति दिन की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही Netflix Basic का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. अतिरिक्त फायदों में 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile, 50GB JioAICloud स्टोरेज और अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >