Jio Freedom Offer: 30 प्रतिशत तक सस्ते हुए प्लान, 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट

Jio Freedom Offer Airfiber: जियो ने फ्रीडम ऑफर पेश किया है. इसमें प्लान्स पर 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी. साथ ही, 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी मिलेगा. आइए जानते हैं ऑफर की डीटेल्स-

Jio Freedom Offer: रिलायंस जियो ने नये फ्रीडम ऑफर की पेशकश की है. जियो ने यह ऑफर नये जियो एयरफाइबर यूजर्स के लिए उतारा है. इस ऑफर में यूजर्स को 30 प्रतिशत तक की सीधी छूट दी जा रही है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आया यह डिस्काउंट ऑफर सभी जियो यूजर्स के लिए 26 जुलाई से शुरू हो रहा है, और यह 15 अगस्त 2024 तक जारी रहेगा.

कितना फायदेमंद है ऑफर?

जियो एयरफाइबर लगवाने वाले यूजर्स को इंस्टॉलेशन फीस के रूप में 1000 रुपये देने होते हैं. जियो ने नये फ्रीडम ऑफर के तहत इसे हटा दिया है. ऐसे में जियो एयरफाइबर प्लान को 2,121 रुपये में लिया जा सकता है. पहले इसकी कीमत 3,121 रुपये होती थी. ऐसे में जियो यूजर्स इस पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट का लाभ उठा पाएंगे.

ऑफर का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?

जियो एयरफाइबर पर नये फ्रीडम ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको जियो एयरफाइबर का कनेक्शन लेना होगा. इसके लिए आपको रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा और इसके अलावा आप अपने मोबाइल नंबर से 60008-60008 पर कॉल कर के भी अपने घर या ऑफिस के लिए जियो एयरफाइबर का कनेक्शन बुक करा सकते हैं.

जियो एयरफाइबर प्लान के फायदे क्या हैं?

जियो एयरफाइबर प्लान का फ्रीडम ऑफर का लाभ 15 अगस्त तक नयी बुकिंग करनेवाले सभी यूजर्स को मिलेगा. यह ऑफर 3 माह, 6 माह और 12 माह जैसे सभी प्लान ड्यूरेशन के रीचार्ज पर लागू होगा. इस प्लान में जियो एयरफाइबर 5G और जियो एयरफाइबर प्लान यूजर्स को शामिल किया गया है. इन प्लान्स में 30mbps और 100mbps स्पीड पर एक माह के लिए 1000GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही, 800 से ज्यादा टीवी चैनल और 15 से ज्यादा ओटीटी चैनल का का ऐक्सेस भी मिलता है. इसमें अमेजन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव, नेटफ्लिक्स बेसिक, जी5 जैसे पॉपुलर ओटीटी प्लैटफॉर्म्स भी सम्मिलित हैं.

BSNL के सस्ते प्लान का कमाल, मात्र 107 रुपये में 35 दिनों की लंबी वैलिडिटी

Airtel से सस्ता है JIO का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, मिलेंगे 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स

197 रुपये में BSNL यूजर्स को मिल रही 70 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेली डेटा और SMS भी फ्री

Technology Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >