Jio, Airtel और Vi में कौन दे रहा सबसे सस्ते में फ्री Netflix का मजा? रिचार्ज करने से पहले जान लें कीमत

Recharge Plans with Free Netflix: आजकल जियो, एयरटेल और Vi अब अपने कुछ रिचार्ज प्लान्स में सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि फ्री Netflix का सब्सक्रिप्शन भी दे रही हैं. फ्री नेटफ्लिक्स के साथ प्रीपेड प्लान चुनने की बात हो तो फैसला आपके बजट, डेटा जरूरतों और 5G सेवाओं की उपलब्धता पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

Recharge Plans with Free Netflix: भारत में एंटरटेनमेंट लवर्स की कोई कमी नहीं है. लोगों को हर दिन नए मूवीज और वेब सीरीज देखने का शौक है. अगर आपको भी स्ट्रीमिंग करना पसंद है तो आपके लिए एक खुशखबरी है. भारत की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वीआई अब अपने कुछ रिचार्ज प्लान्स के साथ मुफ्त Netflix की सुविधा भी दे रही हैं.

ये प्लान न केवल डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे ऑफर्स से लैस हैं, बल्कि आपको घंटों तक एंटरटेनमेंट का मजा लेने का मौका भी देते हैं. आज हम जानेंगे कौन सी कंपनी हमें सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है जिसमें नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन देखने को मिलता है.

Jio का फ्री नेटफ्लिक्स प्लान

  • कीमत: ₹1299
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • डेटा: रोजाना 2GB 
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड 
  • SMS: रोजाना 100 SMS
  • OTT: Netflix, JioHotstar, JioTV  

Airtel का फ्री नेटफ्लिक्स प्लान

  • कीमत: ₹1729
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • डेटा: रोजाना 2GB 
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड 
  • SMS: रोजाना 100 SMS
  • OTT: Netflix, JioHotstar, ZEE5, Xstream Play

यह भी पढ़ें: ₹5 के खर्च पर दबा के करें बातें, Jio के सालभर की वैलिडिटी वाले प्लान ने कराई मौज

Vi का फ्री नेटफ्लिक्स प्लान

  • कीमत: ₹1198
  • वैलिडिटी: 70 दिन
  • डेटा: रोजाना 2GB 
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड 
  • SMS: रोजाना 100 SMS
  • OTT: Netflix 

Netflix के साथ किसका प्लान है सबसे सस्ता?

कीमतों की तुलना करें तो Vi की ओर से उपलब्ध सबसे सस्ता Netflix वाला प्लान ₹1198 में मिलता है. हालांकि, Vi के मुकाबले जियो थोड़ा अधिक कीमत पर ज्यादा दिन की वैलिडिटी देता है और साथ ही JioHotstar का एक्सेस भी शामिल है. Vi का औसतन प्रतिदिन खर्च ₹17.11 आता है. वहीं जियो का औसतन प्रतिदिन खर्च ₹15.46 आता है. इस कीमत की तुलना से साफ पता चलता है जियो का प्लान ज्यादा किफायती है.

आपकी इंटरनेट इस्तेमाल की जरूरतें इस चयन में अहम भूमिका निभाएंगी. एयरटेल थोड़ा अधिक कीमत पर अतिरिक्त फीचर्स प्रदान करता है, जबकि वीआई (Vi) एक संतुलित विकल्प पेश करता है, जिसमें वीकेंड रोल ओवर डेटा का भी फायदा मिलता है और स्ट्रीमिंग की सुविधाएं भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Jio के इन 3 प्लान्स में मिल रहा फुल OTT का मजा, JioHotstar से लेकर ZEE5 तक सब ₹200 के अंदर

यह भी पढ़ें: OTT लवर्स के लिए Airtel का तोहफा, ₹279 में Netflix सहित 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >