Apple iPhone क्या वाकई Overrated है? क्या यह सिर्फ दिखावे का फोन है? यह पढ़ें अगर आप भी मानते हैं ऐसा

iPhone Overrated: क्या आईफोन सिर्फ नाम का ब्रांड है या सच में इसकी वैल्यू है? जानिए आसान भाषा में आईफोन के फायदे, नुकसान और क्यों लोग इसे ओवररेटेड कहते हैं

iPhone का नाम सुनते ही लग्जरी, स्टाइल और परफॉर्मेंस का ख्याल आता है. लेकिन बहुत से लोग मानते हैं कि iPhone जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है, यानी ओवर-रेटेड (iPhone overrated) है. कुछ लोगों को लगता है कि इसकी कीमत के हिसाब से फीचर्स कम हैं, जबकि कुछ यूजर्स कहते हैं कि इसका अनुभव (experience) बाकी किसी फोन जैसा नहीं. तो चलिए जानते हैं आखिर iPhone को लेकर इतनी बहस क्यों होती है?

iPhone को Overrated मानने वाले तर्क

1. कीमत बनाम फीचर्स

कई यूजर्स का कहना है कि iPhone की कीमत ज्यादा होती है, जबकि Android ब्रांड्स जैसे Xiaomi या OnePlus कम दाम में ज्यादा RAM, बड़ी बैटरी और बेहतर स्पेसिफिकेशन देते हैं.

2. कम कस्टमाइजेशन

iPhone का iOS सिस्टम बहुत सीमित (restrictive) है. इसमें नोटिफिकेशन कंट्रोल, फाइल शेयरिंग और ऐपसेटिंग्स पर उतनी आजादी नहीं होती जितनी Android में मिलती है.

3. Innovation में पीछे

कुछ यूजर्स का मानना है कि Apple कई बार नयी तकनीक को अपनाने में धीमा रहता है. जैसे कई फीचर्स (120Hz डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग) पहले Android में आ चुके थे.

4. Status Symbol की छवि

कई लोगों के लिए iPhone सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक पहचान या स्टेटस सिंबल बन चुका है. इसी वजह से कुछ लोग मानते हैं कि iPhone की असली वैल्यू उसके ब्रांड के नाम पर टिकी है.

iPhone को Overrated नहीं मानने वाले तर्क

1. बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस

iPhone अपने स्मूद और आसान इंटरफेस के लिए जाना जाता है.iOS को यूजर-फ्रेंडली और बग-फ्री माना जाता है, जो सालों तक अच्छे से चलता है.

2. परफॉर्मेंस और भरोसेमंद सिस्टम

भले ही इसके स्पेक्स कम लगें, लेकिन iPhone लंबे समय तक तेज और स्थिर परफॉर्मेंस देता है, जिससे यह एक भरोसेमंद डिवाइस बन जाता है.

3. Apple Ecosystem का जादू

MacBook, iPad, और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स के साथ iPhone की सिंकिंग बेहद स्मूद रहती है, जिससे यूजर को एक Connected Experience मिलता है.

4. बेहतर Resale Value

iPhones की रीसेल वैल्यू ज्यादातर Android फोनों से बेहतर होती है. यानी अगर आप इसे बाद में बेचते हैं, तो अच्छा रिटर्न मिल जाता है.

5. कैमरा क्वाॅलिटी में भरोसा

iPhone कैमरा अपने नैचुरल कलर्स और वीडियो क्वाॅलिटी के लिए सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच काफी पॉपुलर है.

आखिर ऑरेंज से पिंक कलर में कैसे बदल गया iPhone 17 Pro Max? वजह जान आप भी पड़ जाएंगे सोच में

iPhone 17 Pro Cosmic Orange का रंग बदलकर क्या सच में गुलाबी हो रहा है?

iPhone 13 और iPhone 15 मिल रहे एक ही दाम में! कौन-सा खरीदना फायदेमंद?

iPhone की बैटरी कब करें रिप्लेस? एक क्लिक में करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >