अमेरिका-ईरान युद्ध में ऐप्स बचा रहे लोगों की जान, जानिए क्या है तकनीक

ईरान में मिसाइल हमलों के बीच नागरिकों को बचाने के लिए हाई-टेक अलर्ट सिस्टम और मोबाइल ऐप्स का सहारा लिया जा रहा है. Eitaa, Bale, Rubika और Mahsa जैसे ऐप्स हमले से पहले नोटिफिकेशन भेजते हैं, जिससे लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने का समय मिल जाता है. जानिए

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को बेहद खतरनाक बना दिया है. मिसाइल हमलों के चलते आम नागरिकों की जान पर संकट मंडरा रहा है. ऐसे समय में तकनीक लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही है. हाई-टेक अलर्ट सिस्टम और मोबाइल ऐप्स नागरिकों को हमले से पहले चेतावनी देकर उनकी जान बचाने में मदद कर रहे हैं.

कैसे बचा रहे हैं ऐप्स लोगों की जान

ईरान में Eitaa, Bale और Rubika जैसे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल मिसाइल हमलों से पहले अलर्ट भेजने के लिए किया जा रहा है. जैसे ही हवा में मिसाइल डिटेक्ट होती है, उसकी स्पीड और लोकेशन का तुरंत कैलकुलेशन कर नागरिकों को नोटिफिकेशन भेज दिया जाता है. यह अलर्ट हमले से लगभग 90 सेकंड पहले जारी होता है, जिससे लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने का समय मिल जाता है.

महसा ऐप: मैप पर दिखती सुरक्षित जगह

ईरानी-अमेरिकी डेवलपर अहमद अहमदियां द्वारा बनाया गया Mahsa ऐप नागरिकों को पूरे देश की स्थिति बताता है. इसमें मैप के जरिए यह जानकारी मिलती है कि किस इलाके में हमला हुआ है और कौन-सी जगह सुरक्षित है. इससे लोग अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का निर्णय तेजी से ले पाते हैं.

टेक्नोलॉजी के पीछे की साइंस

इन अलर्ट सिस्टम्स में स्पेस-बेस्ड सेंसर, ग्राउंड-बेस्ड सेंसर और इंस्टेंट कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है. जैसे ही मिसाइल की एक्टिविटी पकड़ी जाती है, सिस्टम तुरंत डेटा प्रॉसेस कर अलर्ट जारी कर देता है. हालांकि, कभी-कभी अलर्ट में देरी भी हो सकती है, इसलिए नागरिकों को खुद भी सतर्क रहना जरूरी है.

अन्य देशों में भी मौजूद हैं ऐसे सिस्टम

ईरान ही नहीं, बल्कि जापान, ताइवान, साउथ कोरिया और अमेरिका जैसे देशों में भी ऐसे अलर्ट सिस्टम मौजूद हैं. इनका उद्देश्य एक ही है- नागरिकों को समय रहते चेतावनी देना ताकि वे अपनी जान बचा सकें.

यह भी पढ़ें: ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, लेकिन इसने दुनिया की चिंता क्यों बढ़ाई?

यह भी पढ़ें: Grok AI ने पहले ही बता दी थी ईरान पर हमले की तारीख? Elon Musk के रिएक्शन से सोशल मीडिया में हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >