iQOO Z11 की भारत में एंट्री 20 अगस्त को होने वाली है. लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले ही कंपनी ने इस फोन के कई जरूरी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है. iQOO ने कंफर्म किया है कि Z11 में MediaTek Dimensity चिपसेट मिलेगा. खास बात यह है कि भारत में आने वाला iQOO Z11 चीन में पहले से बिक रहे मॉडल से थोड़ा अलग होगा.
कंपनी ने फोन के टीजर भी जारी कर दिए हैं, जिनमें iQOO Z11 दो कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है. आइए देखते हैं इस फोन में हमें और क्या खास देखने को मिलने वाला है.
iQOO Z11 के चिपसेट और कलर ऑप्शन आए सामने
- कंपनी ने X पर शेयर किए गए लेटेस्ट टीजर में बताया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा. खास बात यह है कि इसमें MediaTek की 8वीं जनरेशन NPU दी गई है. ये फोन में AI से जुड़े कामों को संभालने में मदद करेगा.
- कंपनी का दावा है कि iQOO Z11 भारत में इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा. वहीं, चीन में लॉन्च हुए इस फोन के मॉडल में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है.
- iQOO Z11 को कंपनी Aurora Green और Celestial Blue जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश करेगी. फोन की मोटाई 7.99mm होगी और इसका वजन करीब 199 ग्राम रहेगा.
- फोन में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो एक वन-पीस नैरो फ्रेम के साथ आता है. इसमें 6.83 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी.
- बात करें बिक्री की तो iQOO Z11 को भारत में Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा. कंपनी इसे 20 अगस्त को देश में लॉन्च करने वाली है.
ये भी पढ़ें: Amazon Freedom Sale में ₹50 हजार से कम में मिल रहे ये फोन्स, लिस्ट में OnePlus और Samsung भी शामिल
iQOO Z11 के चीनी वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है?
- iQOO Z11 को इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था. वहां इसकी शुरुआती कीमत CNY 2,299 यानी करीब 31,200 रुपये रखी गई थी.
- परफॉर्मेंस की बात करें तो iQOO Z11 में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
- फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें 7K Ice Dome VC Liquid Cooling System भी दिया है.
- iQOO Z11 में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही, इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है.
ये भी पढ़ें: Nothing Phone भारत में बढ़ाएगी बाजार, डबल स्मार्टफोन लाइनअप और नये स्टोर्स के साथ तगड़ी तैयारी
