हफ्ते की शुरुआत के साथ कई स्मार्टफोन्स भी लॉन्च के लिए तैयार हैं. आज 13 अप्रैल को एक नहीं बल्कि दो-दो मॉडल Infinix Note 60 Pro और Redmi A7 Pro भारत में लॉन्च होने वाले हैं. दोनों ही मॉडल्स में बढ़िया फीचर्स, कैमरा और दमदार बैटरी मिलने वाली है. फीचर्स खासकर गेमर्स को ध्यान में रख कर दिए गए हैं. ऐसे में अगर आप भी एक नए गेमिंग फोन की तलाश में हैं, तो फिर ये दोनों मॉडल्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.
Infinix Note 60 Pro
Infinix Note 60 Pro आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है. कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा यह मॉडल फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा. इसके फीचर्स की बात करें, तो-
डिजाइन और कलर: मॉडल में तीन कलर Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown ऑप्शन्स मिलेंगे. फोन के बैक में Active Matrix LED सिस्टम मिलेगा, जो कस्टम लाइटिंग पैटर्न और NFC इंटरैक्शन सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें एक डेडिकेटेड AI बटन भी दिया गया है. फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है और इसका वजन 200 ग्राम है.
डिस्प्ले: इसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED LTPS डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस और 2304Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है. फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18% है और डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. साथ ही इसमें Always-On Display का सपोर्ट भी दिया गया है.
कैमरा: Infinix Note 60 Pro में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है. फोन में AI Cam, Super Night, Vlog, Dual Video और Pro मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं, साथ ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मौजूद है.
प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन 4nm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें Adreno A810 GPU मिलता है. इसमें 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM सपोर्ट और 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन दिए जाएंगे.
सॉफ्टवेयर: फोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करेगा. बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 3D IceCore वेपर चैंबर सिस्टम दिया गया है, जो हैवी यूसेज के दौरान हीट को कंट्रोल करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन Call of Duty Mobile में 120fps गेमिंग सपोर्ट करता है.
बैटरी: इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
Redmi A7 Pro 5G
यह मॉडल भी आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह अमेजन एक्सक्लूसिव होने वाला है. यानी कि कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा यह अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि,कंपनी ने इस मॉडल के पूरे फीचर्स रिवील नहीं किए हैं. ऐसे में रेडमी के ऑफिशियल साइट के अनुसार इस मॉडल में-
डिजाइन: रेडमी ए7 प्रो का डिजाइन सिंपल होगा. यह चार कलर Black, Mist Blue, Palm Green और Sunset Orange ऑपशंस में लॉन्च होगा. इसके बैक पैनल में वर्टिकल शेप में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है.
डिस्प्ले: Redmi A7 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे बड़ी और स्मूद डिस्प्ले होगी. मॉडल का डिस्प्ले Triple TÜV Rheinland Certification से लैस होगा. साथ ही यह Wet Touch Technology 2.0 के साथ आएगा.
कैमरा: इसके बैक पैनल में 13MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. साथ ही इसमें Night Mode फोटोग्राफी सपोर्ट मिलेगा.
परफॉर्मेंस: फोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 5G प्रोसेसर मिलेगा. यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलेगा, जिसमें Xiaomi HyperIsland जैसे फीचर्स शामिल होंगे.
बैटरी: इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबा बैकअप देगी. कंपनी का दावा है कि नॉर्मल यूज में यह 2.37 दिन तक चल सकती है. 49 घंटे की कॉलिंग, 77 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 35 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है.
यह भी पढें: Oppo से लेकर Vivo-Redmi तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नये मॉडल्स
