India Inc Red Alert: साइबर खतरे पर भारतीय कंपनियों की टेंशन बढ़ी, नया सर्वे बोला- डेटा प्राइवेसी सबसे बड़ा सिरदर्द

India Inc Red Alert: नये सर्वे में खुलासा- भारतीय कंपनियां साइबर अटैक और डेटा प्राइवेसी को सबसे बड़ा जोखिम मान रहीं. टैलेंट चुनौती और रेग्युलेटरी दबाव भी बढ़ा

India Inc Red Alert: डिजिटल बिजनेस के तेजी से बढ़ते दौर में भारत की कंपनियां अब साइबर अटैक और डेटा प्राइवेसी जोखिम को सबसे बड़े खतरे के रूप में देख रही हैं. Aon के Global Risk Management Survey 2025 में खुलासा हुआ है कि भारतीय फर्में Cyber Threats को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हो चुकी हैं.

साइबर अटैक और डेटा उल्लंघन सबसे बड़ी चिंता

सर्वे के अनुसार, अधिकांश भारतीय कंपनियों ने माना कि Cyber Attack और Data Breach उनके लिए लगातार बढ़ते जोखिम हैं. Data Privacy Compliance न पूरा होना अब एक गंभीर खतरे की तरह उभरा है, जो साफ दिखाता है कि रेग्युलेटरी प्रेशर तेजी से बढ़ रहा है.

टैलेंट क्राइसिस और रेग्युलेटरी कॉम्प्लेक्सिटी भी बनी चुनौती

रिपोर्ट बताती है कि कंपनियां नयी प्रतिभा (Talent) को खोजने और उन्हें बनाये रखने में संघर्ष कर रही हैं. इसके साथ ही Exchange Rate Volatility भारत में एशिया के दूसरे देशों की तुलना में कहीं ज्यादा तीव्र महसूस हो रही है.

भारतीय कंपनियों की डिजिटल तैयारी पर Aon का बयान

Aon India के CEO ऋषि मेहरा ने कहा कि भारतीय संस्थान Digital Disruption, Talent Adaptability और Geo-Political बदलावों के बीच बेहद चपलता दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा- कंपनियों को न सिर्फ Cyber Defence मजबूत करना होगा, बल्कि बदलते खतरे के पैटर्न के साथ तेजी से खुद को ढालना भी जरूरी है.

Risk Management को तेजी से Formal रूप दे रहीं कंपनियां

सर्वे में हिस्सा लेने वाले 70% भारतीय संगठनों ने बताया कि उन्होंने Dedicated Risk Management and Insurance Departments तैयार कर लिए हैं. लगभग 65% कंपनियां अब Risk Cost का नियमित आकलन कर रही हैं और अधिकांश ने इस लागत में वृद्धि रिपोर्ट की है.

India Inc Red Alert: 63 देशों, 3,000 स्टेकहोल्डर्स पर आधारित सर्वे

हर दो साल में किया जानेवाला यह सर्वे 63 देशों के लगभग 3,000 Risk Managers और C-Suite Executives की इनसाइट्स पर आधारित है. रिपोर्ट बताती है कि Risk Management अब कंपनियों की प्राथमिक रणनीति का हिस्सा बन चुका है.

TRAI का फ्रॉड पर बड़ा प्रहार, 1 जनवरी 2026 से बैंक और वित्तीय संस्थानों की कॉल 1600 सीरीज से ही आएंगी

DPDP Act अपडेट: डिजिटल डेटा पर होगा आपका कंट्रोल, फर्जी कॉल और डेटा लीक पर लगेगी लगाम, 18 महीनों में नियम लागू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >