Google Maps में अपने घर का लोकेशन कैसे सेट करें? आसान स्टेप्स में यहां समझें

Google Maps में अपने घर का पता सेट कर के दोस्तों और परिवार के साथ आसान नेविगेशन और स्थान साझा किया जा सकता है. इसके लिए आपको बस कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे.

गूगल मैप्स एक वेब मैपिंग प्लेटफॉर्म है, जो सेटेलाइट तस्वीरें, 3D दृश्य और सटीक दिशाएं प्रदान करता है. यह हमें हमारी मंजिल तक पहुंचाने का सबसे सही मार्ग दिखाने में मदद करता है. गूगल मैप्स की विभिन्न विशेषताएं हमारे सफर को आसान बनाती हैं. अगर आप अपने घर का नाम गूगल मैप्स पर जोड़ते हैं, तो यह न केवल उसकी पहचान को बढ़ाता है, बल्कि आपके मेहमान और डिलीवरी सेवाओं के लिए सही दिशा-निर्देश भी सुनिश्चित करता है. अपने स्थान की जानकारी अपडेट करके, आप मैप की सटीकता को बेहतर बनाते हैं और अपने घर की पहुंच को और आसान बनाते हैं. तो आइए, जानते हैं कुछ आसान और सरल स्टेप्स, जिनकी मदद से आप मोबाइल पर ही गूगल मैप्स में अपने घर का नाम जोड़ सकते हैं.

अपने घर का नाम Google Maps में कैसे जोड़ें?

  • सबसे पहले अपने फोन में Google Maps खोलें.
  • Google Maps के होम पेज पर आने के बाद नीचे दाहिनी ओर पर दिए गए “Contribute” बटन को क्लिक करें. जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे, “Contribute” सेक्शन खुल जाएगा, जहां आप कई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं, जिनमें से एक है अपने घर का नाम जोड़ना.
  • अब “Contribute” सेक्शन में जाएं और मैप पर एक स्थान जोड़ने के लिए “Add Place” बटन पर क्लिक करें.
  • “Add Place” बटन पर क्लिक करने के बाद, आपको मैप पर दिखने के लिए कुछ जानकारी भरने होंगे। पहले बॉक्स में स्थान का नाम दर्ज करें और दूसरे बॉक्स में  केटेगरी को चुनने के लिए क्लिक करें.
  • जब आप कैटेगरी ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो कुछ प्रमुख श्रेणियाँ दिखाई देंगी, जिनमें से अपने स्थान के नाम के अनुसार उपयुक्त श्रेणी का चयन कर लें.
  • तीसरे और आखरी बॉक्स में एक मान्य पता दर्ज करें ताकि गूगल मैप्स उस स्थान को ढूंढ सके, जहां स्थान का नाम दिखना चाहिए. फिर “Edit Map Location” पर क्लिक करें ताकि आप अपने स्थान को मैप पर सही तरीके से ढूंढ सकें.
  • स्क्रीन पर दिख रहे मैप पर अपना स्थान सेट करें और “OK” बटन पर क्लिक करके इसे सेव कर लें.
  • अब अपने इंटरफेस के निचले-दाएं कोने में स्थित “Submit” बटन पर क्लिक करें और अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें. इसके बाद, गूगल मैप्स से पुष्टि हेतु ईमेल मिलने तक इंतजार करें.

यह भी पढ़े: Girlfriend ने WhatsApp मैसेज डिलीट कर दिया? ऐसे करें रिकवर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >