Driving Licence से मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया तो होगी दिक्कत, जानें इसे जोड़ने के 5 आसान स्टेप्स

Driving Licence: अपने ड्राइविंग लाइसेंस की डिटेल हमेशा अपडेट रखनी चाहिए. ऐसे में अगर आपको भी अपना मोबाइल नंबर लिंक करना हो ड्राइविंग लाइसेंस से तो ये काम आप सिर्फ कुछ मिनटों में कर सकते हैं. आइए आपको 5 आसान स्टेप्स में पूरा प्रोसेस बताते हैं ताकि आपको e‑challan, रिन्यूअल रिमाइंडर और सरकारी नोटिफिकेशन समय पर मिलते रहें.

Driving Licence: आज के समय में अगर आप गाड़ी चलते हैं तो ये बात जरूर जानते होंगे कि ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना जरूरी है. ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जो आपके वाहन चलाने के अधिकार को साबित करता है. अगर इसमें आपका मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं है, तो आपको कई ऑनलाइन सेवाओं जैसे लाइसेंस रिन्यू करना, डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाना या ट्रैफिक चालान की जानकारी पाने का लाभ नहीं मिल पाएगा. लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्यूंकि ये काम आप चुटकिओं में कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

मोबाइल नंबर को Driving Licence से कैसे लिंक करें?

ऑफिसियल साइट पर जाएं

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर ओपन कर लें और parivahan.gov.in पर या अपने राज्य के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाएं. वहां Driving Licence Services सेक्शन में जाएं. यहां आपको लाइसेंस की डिटेल अपडेट करने से जुड़ी ऑप्शंस मिलेंगी, जिनमें मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन भी शामिल है.

अपडेट करने का ऑप्शन चुनें

अब Driving Licence Services सेक्शन में जाकर आपको ‘Update Mobile Number’ पर क्लिक करना होगा. यह ऑप्शन खास तौर पर इसलिए दिया गया है ताकि ड्राइवर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को आसानी से वेरिफाई या बदल सकें, जिससे सभी जरूरी नोटिफिकेशन और अलर्ट बिना किसी देरी के आपके मोबाइल पर पहुंच सके.

अपनी लाइसेंस की जानकारी भरें

यहां आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि और मौजूदा मोबाइल नंबर भरना होगा. ध्यान रखें कि दी गई जानकारी पोर्टल पर मौजूद रिकॉर्ड से पूरी तरह मेल खाती हो, ताकि वेरिफिकेशन के समय कोई दिक्कत न आए.

OTP से वेरिफाई करें 

जब आप अपनी डिटेल्स सबमिट कर देंगे, तो आपके नए मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा. उस OTP को पोर्टल पर सही-सही भर दें, ताकि आपका नंबर ड्राइविंग लाइसेंस रिकॉर्ड से लिंक हो सके और आपकी पहचान कन्फर्म हो जाए.

कन्फर्मेशन को सेव कर लें

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन रिसीट को सेफ रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ सके. इसके बाद यह भी जांच लें कि आपका अपडेट किया गया मोबाइल नंबर लाइसेंस की डिटेल्स में सही दिख रहा है या नहीं.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड अपडेट अक्टूबर 2025: लिंक्ड मोबाइल नंबर बदलने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >