108MP कैमरा और 6600mAh बैटरी के साथ Honor ने लॉन्च किया नया फोन, कीमत मात्र इतनी

Honor X9c 5G: हॉनर ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor X9c 5G लॉन्च कर दिया है. फोन में 6600mAh की दमदार बैटरी और 8GB रैम दी गई है. यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी मौजूद है. इसकी कीमत 21,999 रुपये रखी गई है.

Honor X9c: हॉनर ने एक साल के लंबे अंतराल के बाद भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Honor X9c मॉडल पेश किया है. यह मॉडल पिछले साल फरवरी में लॉन्च हुए X9b का अपग्रेडेड वर्जन है. यह नया स्मार्टफोन 6,600mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है और इसमें Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है. डिवाइस को SGS ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है और यह IP65M रेटिंग के साथ धूल व 360 डिग्री वॉटर रेसिस्टेंस की सुविधा भी प्रदान करता है. आइए फोन के फीचर्स कीमत को विस्तार से जानते हैं.

Honor X9c 5G की फीचर्स 

  • यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. TÜV Rheinland से इसे फ्लिकर-फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है.
  • फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह डिवाइस Android 15 पर आधारित MagicOS 9.0 पर चलता है. 
  • AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Motion Sensing, AI Erase, AI Deepfake Detection, AI Magic Portal 2.0 और AI Magic Capsule जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं.
  • कैमरा सेक्शन की बात करें तो डिवाइस में 108MP का प्राइमरी सेंसर और 5MP का वाइड-एंगल लेंस मौजूद है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है.
  • पावर के लिए इसमें 6,600mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Honor X9c 5G की कीमत 

भारत में Honor X9c 5G की कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन दो आकर्षक रंगों जेड सायन और टाइटेनियम ब्लैक में पेश किया गया है. यह डिवाइस 12 जुलाई से अमेजन पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होगा. इसके अलावा, एसबीआई या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 750 रुपये की तत्काल छूट का लाभ भी मिलेगा.

पुराने कपड़े लाओ और ब्रांडेड कपड़े ले जाओ! मुकेश अंबानी लेकर आए नया ऑफर, जानिए कैसे उठाए फायदा

सिर्फ ₹2000 में मिल रहा Motorola Edge 60 Fusion, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >