Google ने अपनी Pixel 11 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है. इस नई सीरीज में कंपनी ने चार मॉडल उतारे हैं. Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold. खास बात यह है कि चारों फोन के कैमरा सिस्टम में बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे. परफॉर्मेंस के लिए इनमें Google का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है. फिलहाल चारों फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इनकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी.
अगर आप भी नया Pixel फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके मन में भी यह सवाल आ सकता है कि इसे भारत से खरीदना सस्ता पड़ेगा या फिर किसी दूसरे देश से मंगाना बेहतर रहेगा. इसी का पता लगाने के लिए हमने Pixel 11 सीरीज की कीमतों की तुलना भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और जापान में की है. इससे आपको आसानी से पता चल जाएगा कि Pixel 11 खरीदने पर किस देश में आपकी सबसे ज्यादा बचत हो सकती है. आइए देखते हैं.
भारत, अमेरिका, जापान और UK में Pixel 11 की कीमत
भारत में Google Pixel 11 की कीमत ₹89,999 रखी गई है. वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत $899 यानी करीब ₹85,700 है. जापान की बात करें तो वहां Pixel 11 और भी सस्ता मिल रहा है. इसकी कीमत ¥136,800 यानी लगभग ₹81,900 है. दूसरी ओर, UK में यही फोन सबसे महंगा है, जहां इसकी कीमत £879 यानी करीब ₹1,13,190 है.
ये भी पढ़ें: 40 हजार रुपये से कम होगी iQOO Z11 की कीमत, 20 अगस्त को लॉन्च, बैटरी और डिस्प्ले फीचर्स भी कन्फर्म
भारत, अमेरिका, जापान और UK में Pixel 11 Pro की कीमत
भारत में Google Pixel 11 Pro की कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है. वहीं, अमेरिका में यही फोन $1,099 (करीब 1,04,760 रुपये) में मिल रहा है. जापान में इसकी कीमत ¥174,800 (लगभग 1,04,650 रुपये) है. यानी भारत के मुकाबले अमेरिका और जापान में Pixel 11 Pro काफी सस्ता पड़ रहा है. वहीं, UK में इस फोन के लिए £1,079 (करीब 1,38,940 रुपये) खर्च करने होंगे.
भारत, अमेरिका, जापान और UK में Pixel 11 Pro XL की कीमत
भारत में Google Pixel 11 Pro XL की कीमत 1,34,999 रुपये रखी गई है. अगर दूसरे देशों से तुलना करें तो अमेरिका में इसकी कीमत 1,299 डॉलर (करीब 1,23,800 रुपये) है. वहीं, यूके में यह फोन 1,279 पाउंड (लगभग 1,64,699 रुपये) और जापान में 2,07,800 येन (करीब 1,24,409 रुपये) में मिलता है.
भारत, अमेरिका, जापान और UK में Pixel 11 Pro Fold की कीमत
भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है. वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत 1,899 डॉलर (करीब 1,81,031 रुपये) है. ब्रिटेन में यह फोन 1,799 पाउंड (लगभग 2,31,660 रुपये) और जापान में 2,79,900 येन (करीब 1,67,580 रुपये) में मिलता है.
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE Leaks: 3nm Exynos 2500 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ लीक हुए पूरे स्पेसिफिकेशंस