1 अप्रैल 2025 से इन मोबाइल नंबर्स पर नहीं चलेगा GPay, PhonePe, Paytm; वजह जान लीजिए

1 अप्रैल 2025 से Google Pay, PhonePe और Paytm कुछ मोबाइल नंबरों पर काम नहीं करेंगे. NPCI के नये नियमों के तहत, बैंक खाते से लिंक न होने वाले या बदले गए नंबरों पर UPI सेवाएं बंद हो जाएंगी. अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करके बिना रुकावट के डिजिटल पेमेंट जारी रखें.

UPI New Rules: अगर आप Google Pay, PhonePe, या Paytm जैसे UPI पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 1 अप्रैल 2025 से, कुछ मोबाइल नंबरों पर ये पेमेंट ऐप्स काम करना बंद कर देंगे. इसका कारण NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा किये गए नये दिशानिर्देश और सुरक्षा अपडेट हैं.

क्या है इसकी वजह?

1 अप्रैल से वे मोबाइल नंबर जो बैंक अकाउंट से लिंक नहीं हैं या बदले जा चुके हैं, उन पर UPI सेवाएं काम करना बंद कर देंगी.
मुख्य कारण:
पुराने या निष्क्रिय मोबाइल नंबरों को हटाना
बैंक खाते से लिंक न होने वाले नंबरों को ब्लॉक करना
साइबर फ्रॉड रोकने के लिए NPCI का नया नियम
मोबाइल नंबर बदलने पर KYC अपडेट न होना

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

समाधान: मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें?

अगर आप चाहते हैं कि Google Pay, PhonePe या Paytm बिना किसी रुकावट के चलते रहें, तो नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करें:
बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर चेक करें
अगर नंबर बदला है तो अपने बैंक में नया नंबर अपडेट कराएं
Google Pay, PhonePe, या Paytm में जाकर Manage Account में नंबर अपडेट करें
KYC वेरिफिकेशन पूरा करें
NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नये नियम पढ़ें

क्या होगा अगर नंबर अपडेट नहीं किया?

अगर 1 अप्रैल से पहले आपने अपना बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया, तो आप UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. इससे आपका Google Pay, PhonePe और Paytm अकाउंट लॉक हो सकता है.
अगर आप चाहते हैं कि Google Pay, PhonePe और Paytm बिना किसी रुकावट के काम करें, तो 1 अप्रैल से पहले अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर लें. NPCI द्वारा लाये गए ये बदलाव डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए किये जा रहे हैं. अपने बैंक और UPI ऐप्स में मोबाइल नंबर अपडेट करें और बिना किसी परेशानी के डिजिटल पेमेंट का लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें: Grok AI: गाली-गलौज पर क्यों उतरा एलन मस्क का AI? जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: IPL 2025 फ्री में देखने का JIO ने कर दिया तगड़ा इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >