Maha Kumbh 2025 में घाट और मंदिर की राह बताएगा Google Maps, श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेगा ऐप

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहे महाकुंभ में भाग लेने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए तकनीक मुस्तैद है. जिओ नेविगेशन ऐप्स के जरिये श्रद्धालुओं को घाटों, मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की विस्तृत जानकारी देने की तैयारी की गई है.

Maha Kumbh 2025: गूगल (Google) ने पहली बार महाकुंभ (Mahakumbh) जैसे अस्थायी शहर को अपने नेविगेशन सिस्टम (Navigation System) में शामिल किया है, जिससे श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में घाटों, अखाड़ों और शिविरों तक पहुंचने में आसानी होगी. इसके लिए गूगल और महाकुंभ मेला प्राधिकरण के बीच एक समझौता (एमओयू) हुआ है. यह सुविधा नवंबर महीने के अंत या दिसंबर की शुरुआत में शुरू की जा सकती है.

श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए महाकुंभ मेला 2025 ऐप लॉन्च

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ मेले के लिए महाकुंभ मेला 2025 ऐप (Mahakumbh Mela 2025 App) लॉन्च किया गया है. इसमें घाटों, मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं का अपने गंतव्य तक पहुंचना आसान हो सके. इस ऐप में प्लान योर पिलग्रिमेज फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर सात प्रमुख घाटों के लिए रूट ऐक्सेस कर पाएंगे.

महाकुंभ 2025 के बारे में खास बातें जानिए

महाकुंभ 2025, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक मेला होगा, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा. यह मेला हर 12 साल में एक बार होता है और लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करने आते हैं. 2025 का महाकुंभ खास होगा क्योंकि इसे एक अस्थायी और विशाल शहर के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं और व्यवस्थाएं प्रदान की जाएंगी. इस आयोजन में धार्मिक कार्यों, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जो भारतीय संस्कृति और आस्थाओं का प्रतीक है.

Google Maps बचाएगा Traffic Challan से, ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp Live Location को कीजिए बाय-बाय, आ गया Google Plus Codes का जमाना

Apple Maps on Web: ऐपल मैप्स वेब ब्राउजर पर उपलब्ध, गूगल मैप्स के लिए बढ़ी चुनौती

Offline Google Maps: हो जाएं टेंशन फ्री, अब गूगल मैप्स के लिए इंटरनेट जरूरी नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >