Celebrities DeepFake Videos: घपलेबाज गेमिंग ऐप्स के प्रमोशन के लिए ठगी का नया हथकंडा, आप रहें सावधान

Celebrities DeepFake Videos: एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर क्लाउडसेक ने तैयार की रिपोर्ट, गेमिंग ऐप प्रमोशन के लिए हो रहा डीपफेक वीडियो का उपयोग.

Celebrities DeepFake Videos: साइबर सुरक्षा कंपनी क्लाउडसेक ने कहा है कि साइबर जालसाज संदिग्ध गेमिंग ऐप के प्रचार के लिए रोजाना 1,000 से अधिक फर्जी डोमेन और मुकेश अंबानी एवं विराट कोहली जैसी हस्तियों के डीपफेक वीडियो बना रहे हैं.

क्लाउडसेक की एक रिपोर्ट कहती है कि कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल कर बनाये गए फर्जी वीडियो में संदिग्ध ऐप के समर्थन वाला प्रमुख हस्तियों के नकली समाचार वीडियो बनाने के लिए मशहूर टेलीविजन एंकरों के फुटेज में हेराफेरी की जाती है.

रिपोर्ट कहती है, धोखेबाज न केवल लोगों को संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने के लिए लुभाने के लिए डीपफेक वीडियो का उपयोग कर रहे हैं, बल्कि असली दिखने के लिए एक नकली प्ले स्टोर भी बना रहे हैं. शोध से पता चलता है कि सात से अधिक देशों के लोगों को धोखा देने के लिए हर दिन 1000 से अधिक फर्जी डोमेन बनाये जा रहे हैं.

साइबर सुरक्षा फर्म ने कहा कि डीपफेक की पहचान करने वाली प्रौद्योगिकी का फायदा उठाते हुए उसके शोध दल ने भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, सऊदी अरब और अन्य देशों में उपयोगकर्ताओं को लक्षित करके एक नकली गेमिंग ऐप को बढ़ावा देने के लिए भ्रामक अभियानों की एक शृंखला चिह्नित की है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी, विराट कोहली, अनंत अंबानी, नीरज चोपड़ा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जेम्स डोनाल्डसन (मिस्टर बीस्ट) और डेडपूल उर्फ ​​रेयान रेनॉल्ड्स जैसी हस्तियां अंतरराष्ट्रीय ऐप का प्रचार करते हुए दिखाई गई हैं. इन हस्तियों के वीडियो उपयोगकर्ताओं को न्यूनतम निवेश से पर्याप्त वित्तीय पुरस्कार का वादा करके लुभाते हैं और गेम खेलकर अपने पैसे कई गुना बढ़ाने का दावा करते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो अक्सर सम्मानित समाचार एंकरों के हेराफेरी वाले फुटेज से शुरू होते हैं. इन फर्जी प्रसारणों का दावा है कि मोबाइल एप्लिकेशन सभी क्षेत्रों के लोगों को आसानी से पैसा कमाने में मदद कर रहा है. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लाउडसेक ने डीपफेक वीडियो की पहचान करने वाली अपनी प्रौद्योगिकी को सभी के लिए निःशुल्क करने की घोषणा भी की. इससे लोगों को डीपफेक वीडियो की पहचान करने में मदद करेगी.

Google Search से चुटकियों में हट जाएगा Deepfake Content, तरीका है बड़ा आसान

Narayana Murthy ने एक दिन में 2.5 लाख रुपये कमाने के अपने डीपफेक वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >