अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या टीवी खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Flipkart ने अपनी Freedom Sale 2026 का ऐलान कर दिया है. फ्लिपकार्ट की इस सेल में iPhone 17 से लेकर Samsung Galaxy S25, Motorola Edge 70 Fusion, Samsung Galaxy Tab A11+ समेत कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, ग्राहक बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाओं का भी फायदा उठा सकेंगे.
कब शुरू होगी Flipkart Freedom Sale?
Flipkart Freedom Sale की शुरुआत 8 अगस्त 2026 से होगी. वहीं, Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले यानी 7 अगस्त से ही शुरू हो जाएगी. हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि यह सेल कितने दिनों तक चलेगी.
SBI कार्ड पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट
सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. यह ऑफर चुनिंदा EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर और EMI ऑप्शन के जरिए भी ग्राहक अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीद सकेंगे.
इन प्रोडक्ट्स पर मिल सकते हैं शानदार ऑफर्स
Flipkart ने कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स की झलक दिखाई है, जिन पर Freedom Sale के दौरान बड़े डिस्काउंट मिल सकते हैं. इनमें-
- Apple iPhone 17
- Samsung Galaxy S25
- Motorola Edge 70 Fusion
- Samsung Galaxy Tab A11+
- Samsung Galaxy Book 4
- Samsung 55-इंच 4K Smart TV
- boAt के चुनिंदा ईयरफोन्स शामिल हैं.
हालांकि, इन प्रोडक्ट्स की फाइनल सेल कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है.
सेल में मिलेंगे कई तरह के डील्स
Flipkart Freedom Sale के दौरान ग्राहकों को अलग-अलग कैटेगरी में स्पेशल ऑफर्स मिलेंगे. इनमें India's Top Deals, Deals of the Day, Price Crash, Rush Hours, Tick Tock Deals और Made in India Offers शामिल होंगे. इन ऑफर्स के तहत सीमित समय के लिए भारी डिस्काउंट और प्राइस कट देखने को मिल सकता है.
जल्द सामने आएंगी फाइनल डील्स
फिलहाल Flipkart ने सिर्फ सेल की तारीख और कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स की जानकारी शेयर की है. सेल शुरू होने से पहले कंपनी अलग-अलग प्रोडक्ट्स की फाइनल कीमत, बैंक ऑफर्स और अन्य डील्स का भी खुलासा करेगी. अगर आप नया गैजेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए पैसे बचाने का अच्छा मौका हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Vivo T5e भारत में हुआ लॉन्च, ₹13,999 में मिलेगा 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन
