फहाद फासिल के बहाने ट्रेंड में आया डिजिटल डिटॉक्स, क्या स्मार्ट जमाने में फीचर फोन अपनाना प्रैक्टिकल है?

‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) के विलेन फहाद फासिल (Fahadh Faasil) ने ₹10 लाख का Vertu फीचर फोन (Feature Phone) अपनाकर डिजिटल शोर से दूरी बनाई है. जानिए फीचर फोन के फायदे, सीमाएं और क्यों सेलेब्रिटीज डिजिटल संयम अपना रहे हैं.

Fahadh Faasil Dumb Phone: ‘पुष्पा 2’ मूवी में विलेन के किरदार में नजर आये और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता फहाद फासिल ने डिजिटल शोर से खुद को अलग करने की दिशा में एक अलग राह चुनी है. उन्होंने ₹5-10 लाख की कीमत वाला Vertu Ascent Ti फीचर फोन अपनाया है, जो स्मार्टफोन के जमाने में एक साहसिक कदम माना जा सकता है. यह केवल एक तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि जीवनशैली में बदलाव का संकेत है.फहाद का उद्देश्य है कि आने वाले दो वर्षों में वह केवल ईमेल के जरिये ही संपर्क में रहें. हालांकि उन्हें पूरा भरोसा नहीं कि वे इसमें सफल हो पाएंगे, मगर उन्होंने डिजिटल इंटरैक्शन को कंट्रोल करने और उसे समय सीमा में बांधने की कोशिश शुरू कर दी है.

फीचर फोन के फायदे क्या हैं?

फीचर फोन अपनाने का सबसे बड़ा लाभ मानसिक शांति है. स्मार्टफोन की दुनिया में जहां हर कुछ सेकंड में नोटिफिकेशन आता है, वहीं फीचर फोन आपको उस लगातार भटकाव वाली स्थिति से बचाताहै. इसकी बैटरी कई दिनों तक चलती है, जिससे रोजाना चार्ज करने की चिंता नहीं रहती. इसके अलावा, फीचर फोन में डेटा कलेक्शन और ट्रैकिंग की संभावनाएं बेहद कम होती हैं, जिससे आपकी निजता बेहतर बनी रहती है. स्मार्टफोन के मुकाबले फीचर फोन ज्यादा सस्ते होते हैं, और उनका रख-रखाव भी आसान है. एक और अहम पहलू यह है कि आप डिजिटल एक्टिविटीज के लिए समय निर्धारित कर सकते हैं, जिससे आपकी रूटीन लाइफ अधिक अनुशासित बनती है. ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में, जहां नेटवर्क सीमित होता है, वहां फीचर फोन बेहतर काम करता है.

फीचर फोन की सीमाएं भी हैं

फीचर फोन अपनाना हालांकि मानसिक रूप से राहत देने वाला है, लेकिन इसके कुछ सीधे और स्पष्ट नुकसान भी हैं. सबसे बड़ा नुकसान है इंटरनेट की अनुपलब्धता या सीमित पहुंच. आज की डिजिटल दुनिया में GPS, ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया और इंस्टैंट मैसेजिंग जैसे कई उपयोगी टूल्स मोबाइल ऐप्स के जरिये उपलब्ध हैं, जो फीचर फोन पर संभव नहीं होते. साथ ही, इसका कैमरा गुणवत्ता में सीमित होता है, जिससे तस्वीरें खींचना या दस्तावेज स्कैन करना मुश्किल हो सकता है. इसके अलावा, फीचर फोन का उपयोग करने वालों के लिए सोशल कनेक्शन भी सीमित हो सकता है, क्योंकि वे ग्रुप चैट्स, वीडियो कॉल्स और सोशल मीडिया ट्रेंड्स से दूर हो जाते हैं.

सेलेब्रिटीज भी डिजिटल संयम की राह पर

फहाद फासिल इस पहलू में अकेले नहीं हैं. दुनियाभर के कई प्रसिद्ध कलाकारों ने तकनीक से अपनी दूरी बनायी है. एड शीरन ने 2015 में अपना फोन छोड़ दिया और अब केवल ईमेल से इंटरैक्ट करते हैं. साइमन कॉवेल ने लगातार मैसेज और नोटिफिकेशंस से परेशान होकर 2017 में अपने स्मार्टफोन को छुट्टी दे दी. डॉली पार्टन तो तकनीक से इतने दूर हैं कि आज भी फैक्स मशीन से ही संवाद करती हैं. इसी तरह, जस्टिन बीबर आईपैड से संपर्क करते हैं, जबकि शैलेनवुडली वर्षों से फ्लिप फोन का उपयोग करती आ रही हैं. इन सभी सेलेब्रिटी उदाहरणों से स्पष्ट है कि डिजिटल सीमाएं तय करना अब एक समझदारी-भरा ट्रेंड बनता जा रहा है.

क्या यह बदलाव व्यावहारिक है?

स्मार्टफोन को छोड़कर फीचर फोन अपनाना पूरी तरह से संभव है, लेकिन यह आपकी जीवनशैली और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है. यदि आप अपना ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं, मानसिक शांति की तलाश में हैं या निजता को प्राथमिकता देते हैं, तो फीचर फोन एक सही और ठोस विकल्प हो सकता है.फहाद फासिल का दृष्टिकोण हमें सिखाता है कि तकनीक काे पूरी तरह त्याग देना जरूरी नहीं, बल्कि उसका समझदारी से इस्तेमाल ही असली समाधान है. यह एक संतुलित विद्रोह है उस हमेशा-कनेक्टेड लाइफस्टाइल के खिलाफ, जो आज की सबसे बड़ी मानसिक चुनौतियों में से एक बन गया है.

EXPLAINER: पिनकोड से कितना अलग है इंडिया पोस्ट का नया एड्रेसिंग सिस्टम डिजीपिन?

UPI है मुफ्त, फिर भी Google Pay और PhonePe ने कैसे कमा लिये ₹5065 करोड़?

Cyber Safety Warning: आपके फोन में है ये ऐप, तो आज ही करें डिलीट, सरकारी अलर्ट जारी

WhatsApp पर चालान का मैसेज आया? स्कैम हो सकता है यह, जानिए कैसे बचें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >