Artwork के नाम पर 52.5 करोड़ में बिका दीवार पर टेप से चिपका यह केला

Duct Tape Banana Artwork: चीन के उद्यमी जस्टिन सन ने नीलामीघर में दीवार पर टेप से चिपकाये गए केले को 52.5 करोड़ रुपये में खरीदा. यह आर्टवर्क इटली के प्रसिद्ध कलाकार मौरिजियो कैटेलन द्वारा बनाया गया है.

Duct Tape Banana Artwork : न्यूयॉर्क में आयोजित एक नीलामी में दीवार पर डक्ट टेप से चिपकाये गए केले का आर्टवर्क लगभग 52.5 करोड़ रुपये में बिका है. इटैलियन आर्टिस्ट मॉरीजियो केतेलान के इस आर्टवर्क का टाइटल ‘कॉमेडियन’ है. इसका एक एडिशन साल 2019 में 1.01 करोड़ रुपये में बिका था. इसे खरीदने वाले क्रिप्टोकरेंसी ऑन्ट्रप्रेन्योर जस्टिन सन के अनुसार, वह यह केला खाने की सोच रहे हैं.

चर्चा का विषय

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, नीलामी के बाद यह केला दुनिया का सबसे महंगा फल बन गया है. 20 नवम्बर को आयोजित नीलामी में इस कलाकृति के लिए बोली तेजी से बढ़ी, जिससे आयोजक हैरान रह गए. क्रिप्टोकरेंसी प्लैटफॉर्म TRON के संस्थापक जस्टिन सन ने इस विचित्र कलाकृति को इसके अनुमानित मूल्य से चार गुना ज्यादा कीमत में खरीदा, जिससे यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया.

केला और डक्ट टेप का इस्तेमाल

यह आर्टवर्क पहली बार 2019 में मियामी के आर्ट बेसल में प्रदर्शित किया गया था. बीते बुधवार को ताजे केले के साथ इसे फिर से नीलामी के लिए पेश किया गया. इसमें एक साधारण केला और डक्ट टेप का इस्तेमाल किया गया है. आर्टिस्ट मॉरीजियो केतेलान का कहना है कि यह कलाकृति समाज में हास्य और विडंबना को दर्शाती है. हालांकि, कई लोग इसे आर्ट के नाम पर मजाक मानते हैं और इसकी आलोचना भी करते हैं.

Air Purity Check: कितनी शुद्ध है आपके घर की हवा? ऐसे चेक करें AQI

Gmail यूजर्स को स्पैम से बचाएगा Google का धांसू फीचर, जानिए कैसे करता है काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >