AI फीचर्स के साथ आयी CMF Watch 3 Pro, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी

CMF ने भारत में अपनी नयी स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro लॉन्च कर दी है. इसमें ChatGPT इंटीग्रेशन फीचर्स, लंबा बैटरी बैकअप और धूल-पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है.

CMF ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro लॉन्च कर दी है. यह स्मार्टवॉच 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS और AI-बेस्ड फिटनेस फीचर्स के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है. इसके अलावा, इसमें Bluetooth Calling, ChatGPT इंटीग्रेशन, वॉयस रिकॉर्डिंग और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं.

भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में CMF Watch 3 Pro की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे. यह स्मार्टवॉच Dark Grey, Light Green, Light Grey और Orange कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी.

इसकी अर्ली एक्सेस सेल 7 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि ओपन सेल 8 मई से Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

डिस्प्ले और डिजाइन

CMF Watch 3 Pro में 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है. इसमें Always-On Display फीचर भी दिया गया है.

इसमें यूजर्स को 120 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेसेस मिलेंगे, जिनमें AI-जेनरेटेड, वीडियो, फोटो और इंटरैक्टिव वॉच फेसेस शामिल हैं.

डिजाइन की बात करें, तो स्मार्टवॉच में प्रिसिजन-मिल्ड मेटल बॉडी और रिमूवेबल लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप दिए गए हैं. इसके साथ IP68 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहती है.

AI फीचर्स और स्मार्ट टूल्स

यह स्मार्टवॉच Bluetooth 5.3 सपोर्ट के साथ आती है और Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ काम करती है. यह Nothing X ऐप के जरिए हेल्थ डेटा, म्यूजिक कंट्रोल और वॉच कस्टमाइजेशन सपोर्ट करती है.

वॉच में Bluetooth Calling, मैसेज नोटिफिकेशन, क्विक रिप्लाई, कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट, कैलेंडर, अलार्म, कैलकुलेटर और Find My Phone जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

इसके अलावा, इसमें AI-बेस्ड रनिंग कोचिंग, पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान, पोस्ट-वर्कआउट समरी, रिकवरी गाइडेंस और 5K/10K रन प्रेडिक्शन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं.

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स

CMF Watch 3 Pro में 131 स्पोर्ट्स मोड्स और 7 स्मार्ट एक्टिविटी रिकग्निशन मोड्स मिलते हैं. हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और वुमन हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

इसके अलावा यह कैलोरी, दूरी और एक्टिव स्कोर को भी ट्रैक कर सकती है.

बैटरी और GPS

स्मार्टवॉच में 350mAh बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह नॉर्मल इस्तेमाल में 13 दिन, हैवी यूज में 10 दिन और Always-On Display ऑन रहने पर करीब 4.5 दिन तक चल सकती है.

इसमें डुअल-बैंड GPS सपोर्ट मिलता है, जो L1 और L5 फ्रीक्वेंसी के साथ आता है. इसके अलावा GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou नेविगेशन सिस्टम का भी सपोर्ट दिया गया है.

यह भी पढ़ें: OnePlus के दो नये स्मार्टफोन्स कल होंगे लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >