भारत में ब्लॉक हुआ CJP का X अकाउंट, कुछ ही घंटों में नए नाम से फिर एक्टिव हुआ ग्रुप

एक सैटायरिक ऑनलाइन ग्रुप CJP का X अकाउंट भारत में ब्लॉक होने के बाद भी कहानी खत्म नहीं हुई. कुछ ही घंटों में नया अकाउंट ‘Cockroach is Back’ नाम से सामने आया और तेजी से फॉलोअर्स जुटाने लगा. यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर युवाओं की नाराजगी और डिजिटल मूवमेंट को फिर से सुर्खियों में ले आया है.

हफ्ते भर पहले सामने आई एक सैटायरिक डिजिटल टीम ‘Cockroach Janata Party (CJP)’ का X अकाउंट गुरुवार को भारत में ब्लॉक कर दिया गया. यह वही ग्रुप है जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा था. हालांकि इस पर रोक के कुछ ही देर बाद ‘Cockroach is Back’ नाम से एक और हैंडल बना दिया गया. ‘Cockroach is Back’ X हैंडल शुरू होने के करीब एक घंटे से कुछ देर बाद दोपहर 3.40 बजे इसके फॉलोअर्स की संख्या 16,800 थी. इसके फाउंडर अभिजीत दीपके के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी के X पर 2,01,000 फॉलोअर्स थे.

CJP क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई?

CJP की शुरुआत 16 मई को एक तरह की मजाकिया लेकिन विरोधी प्रतिक्रिया के तौर पर हुई थी, जो सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत की कथित टिप्पणियों के बाद सामने आई. उस सुनवाई में फर्जी डिग्रियों वाले मामलों पर बात करते हुए, उन्होंने कुछ युवाओं को लेकर ‘cockroaches’ जैसा शब्द इस्तेमाल किया था, जो डिजिटल एक्टिविज्म में शामिल बताए जाते हैं. हालांकि बाद में मुख्य न्यायाधीश ने यह साफ किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था और उनका इशारा सिर्फ फर्जी पेशेवरों की ओर था, न कि आम युवाओं की ओर.

लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर गुस्सा और नाराजगी फैल चुकी थी. बेरोजगार और परेशान युवाओं ने इस शब्द को ही हथियार बना लिया और एक तरह के व्यंग्यात्मक मंच के रूप में ‘Voice of the Lazy & Unemployed’ नाम से इसे अपनाया. धीरे-धीरे यह एक ऑनलाइन मूवमेंट जैसा बन गया, जो उन युवाओं की आवाज बनकर उभरा है जो बेरोजगारी, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में धांधली और सिस्टम की खामियों से जूझ रहे हैं.

Instagram पर 1.57 करोड़ फॉलोअर्स के साथ है एक्टिव

आज यानी 21 मई को इसका X अकाउंट भारत में बंद हो गया, वहीं इसका इंस्टाग्राम पेज करीब 1.57 करोड़ फॉलोअर के साथ एक्टिव है और फॉलोअर की संख्या समय के साथ बढ़ती जा रही है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसकी तुलना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधिकारिक अकाउंट से की गई है जिसके फॉलोअर की संख्या 88 लाख थी.

X पर ‘cockroach’ नाम वाले कई अन्य अकाउंट हैं एक्टिव

X (Twitter) पर ‘cockroach’ नाम से जुड़े कई और अकाउंट अभी भी एक्टिव हैं. इनमें ‘The Cockroach Youth’, ‘Cockroach News’, ‘IAmCockroach’, ‘Cockroach Party of India’ और ‘Cockroach Janata Party (Gen Z)’ जैसे नाम शामिल हैं, जो अलग-अलग अंदाज में इसी थीम को आगे बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Cockroach Janta Party का X अकाउंट भारत में ‘withheld’ हुआ, आखिर इसका मतलब क्या है और ये बैन से कितना अलग है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >