Wordle #1570 Answer 6 October 2025: आखरी कोशिश करने से पहले देख लें हिंट्स और सही जवाब

Wordle एक ऐसा ऑनलाइन गेम है, जिस पर आजकल पूरी दुनिया दीवानी हो गई है. ये गेम खेलने से दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है. अगर आप भी आज के पजल में फंस गए तो हैं तो चलिए जानते हैं Wordle #1570 का सही जवाब ताकि आपका स्ट्रीक न टूटे.

Wordle एक मजेदार शब्दों वाला गेम है. इसमें आपको डेली नए शब्द ढूंढ़ने होते हैं. Wordle खेलते-खेलते दिमाग की अच्छी-खासी कसरत भी हो जाती है और साथ ही नए-नए शब्द भी सीखने को मिलते हैं. यही वजह है कि ये गेम दुनियाभर में पॉपुलर है. लोग तो अपने रिजल्ट सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं. अगर आप भी आज की पजल में फंस गए हैं, तो टेंशन मत लीजिए क्यूंकि यहां हम आपके लिए हिंट्स और सही जवाब लेकर आएं हैं.

Wordle 1570 Hints: आज के हिंट्स

  • आज का वर्ड A से शुरू होता है.
  • आज के वर्ड में 3 वॉवेल मौजूद हैं.
  • आज के शब्द में वॉवेल A, E और U है.
  • आज के शब्द का आखिरी लेटर E है.
  • कोई अक्षर दोहराया नहीं गया है.

Wordle 1570 Answer & Meaning: जवाब और अर्थ

आज के Wordle का जवाब है AMUSE. जिसका मतलब होता है किसी को हंसाने या मजेदार लगने पर मजबूर करना.

कैसे खेले Wordle? 

पुराने खिलाड़ी तो जानते ही इसे कैसे खेलना है अगर आप नए खिलाड़ियों में से हैं तो आपके के लिए NYT Wordle शुरू में थोड़ा मुश्किल लग सकता है. इसमें खिलाड़ियों को दिन का पांच अक्षरों वाला शब्द पहचानने के लिए छह मौके मिलते हैं. हर कोशिश में इस्तेमाल किए गए अक्षरों को अलग-अलग रंगों से दिखाया जाता है, जिससे पता चलता है कि कौन सा अक्षर सही है और कौन सा नहीं. आइए आपको इन रंगों का मतलब बता देते हैं.

  • हरे रंग का मतलब है कि अक्षर बिलकुल सही जगह पर है.
  • पीला रंग दिखाता है कि अक्षर सही तो है, लेकिन गलत जगह पर रखा गया है.
  • ग्रे रंग का मतलब है कि वो अक्षर जवाब का हिस्सा ही नहीं है.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >