Budget 2026: क्रिएटिव इकोनॉमी को मिलेगा नया आधार, कॉमिक्स, गेमिंग और कंटेंट क्रिएटर्स पर खास जोर

Budget 2026 में सरकार ने क्रिएटिव इकॉनमी को बड़ा बढ़ावा दिया है. कंटेंट क्रिएटर्स, कॉमिक्स, एनीमेशन, गेमिंग और VFX को फोकस एरिया बनाया गया है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत का AVCG सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि साल 2030 तक इस इंडस्ट्री को करीब 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी. ऐसे में ये लैब यंगस्टर्स को फ्यूचर के लिए तैयार करेंगी.

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 के भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंटेंट क्रिएटर्स और कॉमिक बुक्स को भी इकोनॉमी के अहम सेक्टर के तौर पर शामिल किया है. यह पहली बार है जब क्रिएटिव इंडस्ट्री को इस तरह बजट में खास जगह मिली है.

स्कूल और कॉलेजों में खुलेंगे कंटेंट क्रिएटर लैब

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है, कि देशभर के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब खोली जाएंगी. ये लैब Indian Institute of Creative Technologies, Mumbai की मदद से स्टेबलिश की जाएंगी. इसका मकसद स्टूडेंट्स को कम उम्र से ही डिजिटल क्रिएशन, स्टोरीटेलिंग और विजुअल आर्ट्स से जोड़ना है.

AVCG सेक्टर में रोजगार की बड़ी संभावना

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत का एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स यानी AVCG सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. अनुमान है कि साल 2030 तक इस इंडस्ट्री को करीब 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी. ऐसे में ये लैब यंगस्टर्स को फ्यूचर के लिए तैयार करेंगी.

डिजाइन सेक्टर में स्किल गैप पर चिंता

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि भारत में डिजाइन इंडस्ट्री भी ग्रो कर रही है, लेकिन भारतीय डिजाइनर्स की कमी अब भी एक बड़ी चुनौती है. इस कमी को दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.

नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन बनेगा

डिजाइन एजुकेशन और डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक नया National Institute of Design स्थापित करेगी. इससे डिजाइन के क्षेत्र में पढ़ाई, रिसर्च और इनोवेशन को मजबूती मिलेगी.

क्रिएटिव इकॉनमी को मिलेगा नया आधार

हालांकि, अभी इन योजनाओं के काम करने के तरीके की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन साफ है कि बजट 2026 में सरकार ने क्रिएटिव इकॉनमी, युवाओं की स्किल और नए जमाने के करियर ऑप्शन्स पर बड़ा दांव खेला है.

यह भी पढ़ें: Budget 2026 में AI पर बड़ा जोर, ग्रोथ का मजबूत जरिया बनेगी न्यू टेक्नोलॉजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >