BSNL का नया प्लान देख जियो-एयरटेल की हुई बोलती बंद, मात्र ₹750 में मिल रही आधे साल की वैलिडिटी

BSNL ने एक बार फिर अपने किफायती रिचार्ज प्लानों से ग्राहकों को आकर्षित किया है. कंपनी का एक खास प्लान 180 दिनों की लंबी वैधता के साथ आता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई शानदार फायदे शामिल हैं.

अगर महंगे रिचार्ज प्लानों से परेशान हैं और कम खर्च में लंबी वैधता वाला विकल्प तलाश रहे हैं, तो आपके लिए BSNL की तरफ से खुशखबरी है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक नया बजट-फ्रेंडली प्लान पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ ₹750 है और यह 6 महीने की वैधता के साथ आता है. यह प्लान बाजार में मौजूद सबसे किफायती लॉन्ग-टर्म रिचार्ज विकल्पों में से एक माना जा रहा है. क्या खास देखने को मिलता इस प्लान में आइए जानते है विस्तार से. 

BSNL का 180 दिनों वाला प्लान 

BSNL ने उन यूजर्स के लिए एक खास प्लान पेश किया है जो GP2 श्रेणी में आते हैं — यानी वे यूजर्स जो अपने पिछले रिचार्ज के समाप्त होने के 7 दिनों के भीतर नया रिचार्ज नहीं कराते हैं.

बीएसएनएल का ₹750 वाला प्लान 180 दिनों की लंबी वैधता के साथ आता है, जिससे ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने या नंबर बंद होने की चिंता नहीं होगी. प्लान में 180 दिनों तक सभी लोकल और STD नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है.

यह भी पढ़े: जियो-एयरटेल को चैन से सोने नहीं देगा BSNL, इतने सस्ते में पेश कर दिया 365 दिनों वाला प्लान

इसके साथ ही, हर दिन 100 फ्री SMS मिलेंगे, इंटरनेट यूजर्स के लिए यह प्लान 1GB प्रतिदिन की हाई-स्पीड डाटा सुविधा देता है, यानी पूरे 180 दिनों में कुल 180GB डाटा मिलेगा. दैनिक डाटा लिमिट समाप्त होने के बाद भी ग्राहक 40kbps की स्पीड पर इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे.

BSNL का यह नया ऑफर खासतौर पर उन बजट-फ्रेंडली ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो बार-बार रिचार्ज करने की बजाय लंबी वैधता वाले प्लान पसंद करते हैं. यह प्लान एयरटेल, जियो और Vi जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियों के समान ऑफर्स को टक्कर देने की तैयारी में है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >