BSNL 5G के सस्ते प्लान्स देख खून के आंसू रोएंगे Jio-Airtel, बिना सिम के भी देगा फर्राटेदार इंटरनेट स्पीड

BSNL ने हाल ही में अपनी Q-5G सेवा का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी इस सेवा का सॉफ्ट लॉन्च करने की योजना बना रहा है. सोशल मीडिया पर अब कुछ प्लान्स को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में.

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने आधिकारिक रूप से हैदराबाद में अपनी Quantum 5G सेवा, यानी Q-5G लॉन्च कर दी है. बीएसएनएल के इस सर्विस ने निजी टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी है. कंपनी इस योजना को जल्द ही बेंगलुरु, विशाखापत्तनम, पुणे, चंडीगढ़ और ग्वालियर में भी अपनी Q-5G सेवा का सॉफ्ट लॉन्च करेगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BSNL की इस 5G सेवा की खास बात यह है कि इसके लिए न तो सिम कार्ड खरीदने की जरूरत है और न ही किसी वायरिंग की. इंटरनेट पर अब कुछ प्लांस को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर अब कुछ प्लान्स को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

जानें BSNL 5G की प्लान डिटेल्स 

BSNL ने हाल ही में अपनी Q-5G सेवा का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है. हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से Q-5G प्लांस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 999 रुपये से शुरू हो सकती है. इसमें यूजर्स को 100Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: FREE में देखना है Panchayat Season 4? Jio ने कर दिया जुगाड़, 84 दिनों तक मिलेगा Amazon Prime का मजा

वहीं, कंपनी 1499 रुपये की कीमत पर एक दूसरा प्लान भी पेश कर सकती है. यूजर्स को इसमें 300Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिल सकती है. इन प्लान्स में OTT बेनेफिट्स भी शामिल किए जाने की संभावना है. 

हालांकि, जब तक BSNL की ओर से Q-5G प्लांस को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती तब तक इन कीमतों और लाभों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की जा सकती. 

बिना सिम के कैसे काम करेगा BSNL Q-5G FWA?

यह सेवा एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर और जियो एयरफाइबर की तरह होगी जहां बिना सिम कार्ड या वायर के 5G इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके लिए बीएसएनएल यूजर्स को घर की छत पर एक कस्टमर प्रिमाइसेस इक्विपमेंट (CPE) लगाना होगा. यह डिवाइस  बीएसएनएल के 5G सिग्नल को कैच करेगा और घर के अंदर मौजूद राउटर को इंटरनेट कनेक्शन पहुंचाएगा. इस तरह यूजर्स को बिना किसी ऑप्टिकल फाइबर या वायरिंग के तेज और सुचारु इंटरनेट सेवा मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें: BGMI लवर्स को Jio का तोहफा, ₹600 से भी कम में पेश किए 2 धमाकेदार ‘गेमिंग प्लान्स’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >