BSNL Holi Offer: 150 नहीं, अब 164 दिन चलेगा ₹997 वाला रिचार्ज

अगर आप भी बार-बार रिचार्ज करने से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास फेस्टिव ऑफर लेकर आया है, जिसमें कंपनी अपने पॉपुलर प्लान में 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है. जानिए यहां पूरी डिटेल्स.

हर साल की तरह इस बार भी होली से पहले टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को खुश करने में जुट गई हैं. अगर आप BSNL यूजर हैं, तो आपके लिए भी राहत की खबर है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने त्योहार के मौके पर कोई नया प्लान लॉन्च नहीं किया है, बल्कि अपने एक पॉपुलर 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को ही और बेहतर बना दिया है. कंपनी ने इस प्लान में सीधे 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी जोड़ दी है, ताकि यूजर्स ज्यादा दिनों तक बिना रुकावट कनेक्टेड रह सकें. आइए जानते हैं कितने दिनों तक अब चलेगा ये प्लान और क्या मिलेंगे बेनिफिट्स.

997 रुपये वाले प्लान में मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी

कंपनी ने होली ऑफर को लेकर अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस ऑफर को कंपनी ने Rangon ka Celebration, Non-stop Connection’ टैगलाइन के साथ प्रमोट किया है. पोस्ट में कंपनी ने जानकारी दी है कि 997 रुपये वाले प्लान में अब 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में 150 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन ऑफर के तहत यूजर्स पूरे 164 दिनों की वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं.

क्या मिलेंगे बेनिफिट्स?

997 रुपये वाले प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. इसके साथ ही इसमें डेली 2GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाती है, लेकिन इंटरनेट बंद नहीं होता.

लिमिटेड टाइम ऑफर

यह ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड है. ऐसे में अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं और लंबे समय तक रिचार्ज से छुटकारा चाहते हैं, तो इस प्लान को फटाफट रिचार्ज कर लें. ऑफर खत्म होने के बाद इस प्लान में 150 दिन की ही वैलिडिटी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Airtel, Jio या BSNL – 90 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज किसका?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >