15 जनवरी से पटना में BSNL की 3G सेवाएं हो जाएंगी बंद, लाखों यूजर्स पर पड़ेगा असर

बीएसएनएल आज यानी 15 जनवरी 2025 से पटना में अपनी 3G सेवाएं बंद कर देगा. BSNL ने बिहार सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों में 4G टावर स्थापित करना शुरू कर दिया है.

यदि आप बीएसएनएल उपभोक्ता हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने 4G नेटवर्क का विस्तार करने के लिए लगातार टावर स्थापित कर रही है. इसी बीच, कंपनी ने अपनी 3G सेवा बंद करने का निर्णय लिया है, जिससे लाखों यूजर्स पर असर पड़ेगा. बीएसएनएल आज यानी 15 जनवरी 2025 से पटना में अपनी 3G सेवाएं बंद कर देगा. इससे पहले, कंपनी ने अपने पहले चरण में मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, कटिहार और मोतिहारी में 3G नेटवर्क बंद कर दिया था.

पटना में 3G सेवाएं बंद

BSNL ने बिहार सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों में 4G टावर स्थापित करना शुरू कर दिया है. पहले चरण में, कंपनी ने मोतिहारी, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर जैसे जिलों में 3G सेवाएं बंद कर दी थीं. अब, अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए, BSNL ने पटना और अन्य जिलों में 3G सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है. इसके चलते 3G सिम वाले ग्राहकों को केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी, लेकिन डेटा सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

अगर 3G सेवा बंद हो जाती है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि इंटरनेट कैसे काम करेगा? तो आपको बता दें कि अगर 3G नेटवर्क बंद हो जाता है, तो आप मुफ्त में नया 4G सिम अपग्रेड करा सकते हैं.

अपग्रेड की प्रक्रिया

बीएसएनएल 3G सिम को 4G सिम में बदलना अब संभव है और इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. इसके लिए बीएसएनएल ग्राहक अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र या बीएसएनएल कार्यालय जा सकते हैं और पुरानी सिम जमा करके नयी सिम प्राप्त कर सकते हैं.

नया सिम जारी कराने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपना फोटो आईडी साथ ले जाना होगा. खास बात यह है कि नया सिम 5G को भी सपोर्ट करेगा. इसलिए, जब 5G सेवाएं शुरू होंगी, तो आपको फिर से सिम बदलने की आवश्यकता नहीं होगी.

बीएसएनएल धीरे-धीरे न केवल बिहार बल्कि देशभर के अन्य टेलीकॉम सर्कल्स में अपनी 3G सेवा को समाप्त कर रहा है. पुरानी सेवा की जगह अब 4G नेटवर्क ले रहा है, जिससे 2G और 3G की तुलना में बेहतर कनेक्टिविटी और तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी. पिछले साल जुलाई में निजी कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाये जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने अपने नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करवाये थे. नेटवर्क अपग्रेड के बाद बीएसएनएल उपयोगकर्ताओं को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है, जिससे बढ़े हुए प्लान दरों के कारण निजी टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों को फिर से अपने विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >